एआरबी टाइम्स ब्यूरो, बिलासपुर | कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बुधवार सुबह बिलासपुर कोर्ट में पेशी के लिए आए पंजाब के एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। हमले में लुधियाना निवासी युवक सन्नी गिल के सिर, टांग और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं, जिसका इलाज एम्स (AIIMS) बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर गोलीकांड के आरोपी सौरभ पटियाल समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। यह वारदात सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच मंडी भराड़ी पुल के पास हुई। हैरान करने…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा | पुलिस जिला नूरपुर की सीआईए टीम ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने डमटाल क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान पंजाब के तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 274 ग्राम चिट्टा (हेरोइन ) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, सीआईए टीम डमटाल क्षेत्र में गश्त और नशा विरोधी अभियान पर थी। इसी दौरान पुख्ता सूचना मिली कि अमृतसर से कार सवार कुछ लोग भारी मात्रा में हेरोइन लेकर भदरोया और कंडवाल क्षेत्र में सप्लाई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विभाग को मजबूत करने के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि प्रशासनिक व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विभाग में खाली पड़े पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा और जल्द ही नई भर्तियां की जाएंगी। मनरेगा बनाम ‘वीबी-जी-राम-जी योजना’ पर केंद्र से होगा संवाद बैठक में मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की नई नीति पर चिंता जताते हुए कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी…
♈ मेष (Aries) अश्विनी नक्षत्र के लग्न में होने से मन में नई शुरुआत का जोश रहेगा। जमीन या संपत्ति से जुड़ा अटका मामला आगे बढ़ेगा और घर शिफ्ट करने की योजना बन सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें और बीमारियों को दूर करने के उपाय करें। वक्री बुध के कारण भाई-बहनों से पुरानी बात पर नए सिरे से चर्चा होगी। माता-पिता बच्चों पर ज्यादा रोक-टॉक करने से बचें। एक नए दौर की तेज और दमदार शुरुआत है। शुभ अंक व रंग: 1 | क्रिमसन उपाय: आज कहीं भी घूमने निकलें, मन खुश होने से आत्म संतुष्टि मिलेगी। ♉…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। शिमला के चक्कर स्थित प्रदेश मुख्यालय ‘दीपकमल’ में आयोजित भाजपा कोर ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सरकार के साढ़े तीन साल के कार्यकाल की एक विस्तृत ‘चार्जशीट’ (आरोप पत्र) तैयार की जाएगी। भाजपा कोर ग्रुप ने तय किया है कि सरकार की जनविरोधी नीतियों और विफलताओं को उजागर करने के लिए एक व्यापक प्रदेशव्यापी जनआंदोलन चलाया जाएगा, जिसके तहत इस चार्जशीट को गांव-गांव और शहर-शहर जाकर जनता के बीच ले…