♈ मेष राशि: आज का दिन आपके लिए नई योजनाओं और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। करियर में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें और अनावश्यक खर्च से बचें। परिवार और रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए गुस्से पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं और रिश्ते मजबूत होंगे। सेहत के मामले में सिरदर्द और थकान से बचने के लिए आराम जरूर करें।शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9 ♉ वृषभ राशि: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी बातचीत लोगों को प्रभावित करेगी। करियर में रुके हुए काम…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | दिल्ली श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत वातावरण में संत निरंकारी मिशन द्वारा युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल समालखा में भावपूर्ण संत समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परम् श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के सान्निध्य में लाखों श्रद्धालुओं ने सतगुरु के पावन दर्शन और अमृतमयी प्रवचनों का श्रवण कर आत्मिक शांति, आनंद एवं दिव्य प्रेरणा का अनुभव प्राप्त किया। अपने आशीर्वचनों में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी का सम्पूर्ण जीवन मानवता, सेवा और प्रेम-भक्ति का दिव्य उदाहरण…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर गोविंद वल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर में हिंदी एवं इंग्लिश विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सॉफ्ट स्किल विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय के स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने हिंदी एवं इंग्लिश विभाग को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए जीवन में सॉफ्ट स्किल के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के पहले दिन हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापक अंजलि नेगी ने तनाव प्रबंधन विषय पर अपने विचार साझा किए।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर शिमला जिले में चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए टेलीकॉम कंपनी के करीब 70 लोहे के पोल चोरी कर लिए। आरोपियों ने पहले ऑप्टिकल फाइबर लाइन को नुकसान पहुंचाया और फिर गैस कटर की मदद से भारी-भरकम लोहे के एच-पोल काटकर ले गए। इस घटना में कंपनी को करीब 9.25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला रामपुर उपमंडल के तकलेच क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार 5 और 6 मई की रात अज्ञात चोरों ने उस रूट…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शिकारी देवी मंदिर के पास बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ऑल्टो कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा 11 हजार फीट की ऊंचाई वाले सुनसान क्षेत्र में हुआ, जिसके चलते काफी देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। मृतकों की पहचान भूपेंद्र राज और हेत राम के रूप में हुई है, जो थुनाग क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं घायलों…