एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत शिगला पंचायत के शनेरी गांव में सहकारी राशन डिपो से चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने डिपो का ताला तोड़कर करीब 40 हजार रुपये की खाद्य सामग्री चुरा ली। घटना शुक्रवार रात की है। डिपो संचालक रुपेश शर्मा दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह जब वह पहुंचे तो ताला टूटा मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग को सूचित किया। चोरों ने डिपो से चावल के 50 किलो के सात बैग, आटा के 40 किलो के आठ बैग, चीनी का 50 किलो का एक…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के प्रमुख 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए “जलविद्युत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ अनुरक्षित परियोजना” के लिए सीबीआईपी अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) राज कुमार चौधरी और परियोजना प्रमुख आशुतोष बहुगुणा ने नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में प्राप्त किया। यह अवाॅर्ड हिमाचल प्रदेश के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित देश के सबसे बड़े भूमिगत हाइड्रो प्रोजेक्ट एनजेएचपीएस के सफल संचालन और राष्ट्र निर्माण में एसजेवीएन के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के अंतर्गत रचोली-पशाडा संपर्क मार्ग पर दर्शाई नाला के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। देर शाम एक ऑटो गहरी खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को रस्सियों की मदद से बाहर निकाला। हादसे में ऑटो सड़क से नीचे एक पेड़ पर लटक गया था। मृतक की पहचान नंद लाल निवासी पशाडा, तहसील रामपुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह रोपडू से सवारी छोड़कर रामपुर लौट रहे थे, तभी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक शनिवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में 100 दिवसीय टीबी अभियान, टीबी मुक्त पंचायत, विश्व क्षय रोग दिवस 2025, हैंड हेल्ड एक्स-रे, निक्षय मित्र सहयोग आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। उपायुक्त ने बताया कि सभी ग्राम सभाओं में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, जिसमें क्षय रोग और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस बार ग्राम सभा में पहले 30 मिनट इसी अभियान के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, नशे के विरुद्ध भी जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया जाएगा। उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एनएसयूआई इकाई ने स्नातक परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव, प्रवेश और परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ाने और छात्र सुविधाओं में सुधार की मांग की गई। शुक्रवार को एनएसआई ने विवि के अधिकारियों को इस संबंध में ज्ञापन सौंपे। परीक्षा नियंत्रक (COE)को सौंपने ज्ञापन में 27 और 28 मार्च को होने वाली स्नातक परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की गई। इन तिथियों पर किन्नौर में हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती ग्राउंड आयोजित हो रहा है, जिससे कई छात्र परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया के बीच फंस सकते हैं। एनएसयूआई का कहना है कि छात्रों…