एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने जानकारी दी कि 5 से 8 जून 2025 तक आयोजित प्रदेश अभ्यास वर्ग का सफल समापन हो गया। यह अभ्यास वर्ग मंडी के जागृति कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित हुआ, जिसमें प्रदेश भर से 239 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनमें 147 छात्र, 69 छात्राएं, 20 प्राध्यापक तथा 3 अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। यह अभ्यास वर्ग वैचारिक प्रशिक्षण, संगठनात्मक कौशल और कार्यपद्धति को सुदृढ़ करने हेतु आयोजित किया गया था। विशिष्ट उपस्थिति: डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी (राष्ट्रीय महामंत्री, अभाविप) निधि बहुगुणा (केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य) प्रो. नागेश…
Author: ARB Times Desk
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 जून को जिला कुल्लू की तहसील निरमंड के बागा सराहन क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे दोपहर 12 बजे शिमला के अनाडेल हेलीपैड से हेलीकॉप्टर से रवाना होकर 12:30 बजे बागा सराहन पहुंचेंगे। सीएम यहां बागा सराहन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे, जहां वे विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को ₹1500-₹1500 की सम्मान राशि के चेक प्रदान किए जाएंगे। मुख्यमंत्री रात को बागा सराहन स्थित PWD रेस्ट हाउस में ठहरेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याएं भी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सतलुज नदी की तेज धारा के बीच एक पत्थर पर फंसे बंदर को जान की परवाह किए बिना बचाने वाले होम गार्ड विजय कुमार वर्मा, पुत्र कुम्भ दास, को आज रामपुर में एक विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। उन्होंने असाधारण साहस, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का परिचय देते हुए इस निरीह प्राणी की जान बचाई। यह सम्मान उन्हें डॉ. अनिल कुमार शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुपालन विभाग, और अनिल मोक्ता, अध्यक्ष, ह्यूमेन पीपल एनजीओ द्वारा प्रदान किया गया।समारोह में गुरहर्ष सिंह (IFS), वन मंडलाधिकारी, रामपुर एवं परिक्षित नेगी, तहसीलदार, रामपुर ने भी उपस्थिति रहे।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि अब तक 475 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। एडीसी अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत स्तर तक योजना का प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। योजना का उद्देश्य और लाभ अभिषेक वर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने 29 फरवरी 2024 को पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी थी। इसका उद्देश्य सौर रूफटॉप प्रणाली के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। आगामी सेब सीजन की तैयारियों को लेकर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि अगले वर्ष से सेब पेटियों की संख्या की अनुमानित गणना वैज्ञानिक पद्धति से की जाएगी। इस निर्णय से बाज़ार में अनावश्यक उतार-चढ़ाव को रोका जा सकेगा और बागवानों को नुकसान से बचाया जा सकेगा। मंत्री ने बताया कि इस वर्ष से परंपरागत अनुमान प्रस्तुत नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे बाजार पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसके स्थान पर वैज्ञानिक विधियों से आंकलन कर भविष्य में नीतियां बनाई जाएंगी। दो सब-कमेटियों का गठन बैठक में…