एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 16 से 21 जून, 2025 तक किन्नौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विभागीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे, विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे और स्थानीय मुद्दों पर अधिकारियों व आमजन से चर्चा करेंगे। मंत्री का विस्तृत कार्यक्रम: 🔹 16 जूनसायं 5 बजे कल्पा पहुंचेंगे। 17 जूनप्रातः 11 बजे आई.टी.डी.पी भवन, रिकांगपिओ में जल शक्ति विभाग पूह उपमंडल की योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। 18 जूनप्रातः 11 बजे आई.टी.डी.पी भवन में किन्नौर कैलाश यात्रा की तैयारियों पर बैठक। लोक निर्माण विभाग कल्पा उपमंडल…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल/कोटखाई: हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि “सड़कें विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं”, विशेषकर पहाड़ी राज्य हिमाचल में, जहाँ दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में सड़कें संपर्क और प्रगति का मूल आधार बनती हैं। उन्होंने दावा किया कि जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र आज प्रदेश में सड़क घनत्व के मामले में अग्रणी है। प्रमुख परियोजनाओं में शामिल हैं: कोटी सराई धार सड़क (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत) –…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी द्वारा 54वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 45 यूनिट रक्त एकत्र कर महात्मा गांधी सेवा चिकित्सा परिसर, खनेरी के ब्लड बैंक को भेजा गया। यह शिविर रामपुर के मैंन बाजार में लगाया गया, ताकि व्यापारी वर्ग सहित आम नागरिक भी रक्तदान में भाग ले सकें। सोसायटी के अध्यक्ष नितेश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था वर्ष 2017 से लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है। इसके अलावा आपात स्थितियों में सोसायटी के सदस्य ब्लड बैंक जाकर जरूरतमंद और गरीब मरीजों के लिए…
एआरबी टाइम्स ब्यूराे रामपुर बुशहर। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और पारंपरिक पोषक अनाजों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने “श्री अन्न मिशन” के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। देशभर में तैनात CISF की 434 इकाइयों और फॉर्मेशनों में अब जवानों के दैनिक आहार में 30% से अधिक श्री अन्न को शामिल किया जा चुका है। संयुक्त राष्ट्र की घोषणा से प्रेरित मिशन इस सफलता की यात्रा तब शुरू हुई जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को ‘अंतर्राष्ट्रीय श्री अन्न वर्ष’ घोषित किया। इसके बाद गृह मंत्रालय ने 4 मई…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ढली क्षेत्र में स्थित एक होटल में हुई हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। अपने चचेरे भाई आकाश शर्मा की हत्या करने के बाद फरार हुए अर्जुन शर्मा को शिमला पुलिस ने हरियाणा के पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अर्जुन को तकनीकी निगरानी, खुफिया सूचना के आधार पर शनिवार सुबह पंचकूला से गिरफ्तार किया। बता दें कि अर्जुन और आकाश 11 जून की रात साढ़े आठ बजे के करीब होटल में पहुंचे थे। यहां दोनों के बीच किसी बात पर बहस हो गई, जिसके…