एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। आगामी सेब सीजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को बचत भवन सभागार में उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, सड़कों की स्थिति, पार्किंग, मजदूरों की उपलब्धता, पैकिंग सामग्री, नियंत्रण कक्ष स्थापना तथा विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय पर विस्तृत चर्चा हुई। समय पर हो सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित: उपायुक्त उपायुक्त ने निर्देश दिए कि संबंधित विभाग समय रहते सभी आवश्यक प्रबंध करें ताकि बागवानों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षा और बिजली आपूर्ति की सतत निगरानी के निर्देश भी दिए। पांच स्थानों पर…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने सोमवार को रामपुर के ऐतिहासिक राजदरबार परिसर में सादगीपूर्ण ढंग से अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। प्रतिभा सिंह ने केक काटा और सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने माँ भीमाकाली से सभी की सुख-शांति और उन्नति की प्रार्थना की। वीरभद्र सिंह की चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध पर सभी को आमंत्रण प्रतिभा सिंह ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने 6 दिन तक मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। 16 जून से 21 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार हैं। खासकर 20 और 21 जून को निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। अगले कुछ दिनों के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की संभावना है। इससे राज्य के अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो देहरादून/शिमला। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में हिमाचल के छह युवाओं ने सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कमीशन प्राप्त किया। परेड में सेना की वर्दी में सजे इन युवाओं को देखकर उनके परिजनों की आंखों में गर्व के आंसू छलक उठे। राज्य के अलग-अलग जिलों के इन होनहारों को अब देश की सेवा का गौरव प्राप्त हुआ है। हिमाचल के इन छह युवा लेफ्टिनेंटों की सफलता न केवल प्रदेश के लिए गर्व की बात है बल्कि युवाओं को प्रेरणा देने वाली भी है। देशसेवा का यह…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने रविवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के जनेड़घाट में आयोजित बाबा सिद्ध भलावग पारंपरिक मेले में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं, और इन्हें संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। जनेड़घाट पंचायत में 50 लाख के विकास कार्य प्रगति पर मंत्री ने बताया कि जनेड़घाट पंचायत में अब तक लगभग 50 लाख रुपये की राशि से विभिन्न विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने क्षेत्र की अधूरी सड़कों को पक्का करने,…