Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने रविवार को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के कठासू में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क सुविधा के साथ जल संकट समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। शिक्षा मंत्री ने 2.95 करोड़ रुपए की लागत से तैयार खोड़नी नाला पेयजल योजना का उद्घाटन किया। यह योजना नाबार्ड के तहत स्वीकृत की गई थी, जिसका प्रस्ताव उन्होंने 2016-17 में विधायक प्राथमिकता के तहत डाला था। उन्होंने बताया कि यह योजना कठासू गांव के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि पहली बार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राजधानी शिमला के रिज मैदान पर छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 15 जुलाई होगा। पहले प्रतिमा का अनावरण उनके जन्मदिन पर यानी 23 जून को होना था। कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं की व्यस्तताओं के चलते तिथि को आगे बढ़ाया गया है। राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि रिज मैदान पर वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 15 जुलाई को किया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मिड डे मील वर्करज़ यूनियन से सम्बद्ध सीटू का हिमाचल प्रदेश राज्य सम्मेलन चितकारा पार्क, कैथू स्थित किसान मजदूर भवन में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में 39 सदस्यीय राज्य कमेटी का गठन किया गया, जिसमें संदीप कुमार को अध्यक्ष, शांति देवी को महासचिव और सपना को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त कई उपाध्यक्ष, सचिव और सदस्यों की भी नियुक्तियां की गईं। सम्मेलन को सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम तथा यूनियन की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हिमी देवी सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया। नेताओं ने मिड डे मील कर्मियों की दयनीय हालत पर चिंता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला किन्नौर की रूपी वैली के अराध्य देवता साहिब टेरस नारायण रूपी रविवार को अपनी जन्मस्थली और अपने भाई चौहकी महादेव से मिलने के लिए कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं। यह ऐतिहासिक यात्रा देव आज्ञा से सतयुग के बाद पहली बार हो रही है। बताया जाता है कि सतयुग में टेरस नारायण रूपी पहली बार कुल्लू क्षेत्र की अपनी जन्मभूमि से रूपी आए थे और तभी से वहीं निवास कर रहे हैं। अब तक कभी भी वे अपनी जन्मभूमि नहीं लौटे थे, लेकिन देव संकेत मिलने पर इस वर्ष यह अनूठा आयोजन किया…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे बड़ा हादसा हो गया। श्रद्धालुओं को लेकर जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत सभी 7 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक 2 साल का बच्चा भी शामिल है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) के अनुसार, मृतक श्रद्धालु उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात के रहने वाले थे। NDRF और SDRF की टीमें घटनास्थल पर राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर…

Read More