एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक निजी होटल में चंडीगढ़ निवासी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आकाश शर्मा के रूप में हुई है, जो सेक्टर-26 चंडीगढ़ का रहने वाला था। हत्या का आरोप उसके ही चचेरे भाई अर्जुन शर्मा पर लगा है, जो पंचकूला के सेक्टर-10 में रहता है। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। यह घटना ढली टनल के पास स्थित होटल के कमरा नंबर 302 में वीरवार देर रात हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों भाई 11 जून से होटल में ठहरे…
Author: ARB Times Desk
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मशोबरा में राज्य सरकार के संरक्षण में चल रहे बालिका आश्रम में एक 19 वर्षीय युवती के आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतका चंबा जिले की रहने वाली थी। युवती ने आश्रम की सीढ़ियों में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद आश्रम प्रबंधन सवालों के घेरे में आ गया है, और यहां रह रही अन्य युवतियों की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर एफएसएल टीम को…
शिमला। हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी और लू के चलते समर स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया गया है। कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, बीबीएन, पांवटा साहिब और नाहन जैसे गर्म जिलों में अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक लगेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, जिला उपनिदेशकों को यह अधिकार दिया गया है कि वे स्थानीय मौसम स्थिति के अनुसार स्कूलों के समय में परिवर्तन कर सकें। इस आदेश के तहत प्रार्थना सभा की अवधि कम कर दी गई है और खेलकूद जैसी बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है…
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने बीए अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। डिग्री कॉलेज सोलन की छात्रा रमणीक अटल ने 8.99 CGPA के साथ टॉप कर मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज घुमारवीं के धीरज मुकान ने 8.94 CGPA के साथ दूसरा स्थान और जीबी पंत पीजी कॉलेज रामपुर की दीक्षा डोगरा ने 8.92 CGPA लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। छात्र अपना परिणाम हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट hpuniv.ac.in पर जाकर आईडी लॉगइन के माध्यम से देख सकते हैं। 📊 BA Final Year Result 2025 Highlights: कुल छात्र:…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। जिला शिमला के पुलिस थाना कुमारसैन के तहत परस राम शाह पुत्र शिव वचन शाह, निवासी गांव एवं डाकघर नारकंडा, तहसील कुमारसैन की शिकायत पर थाना कुमारसैन में विभिन्न धाराओं के तहत चोरी का मामला पंजीकृत किया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी तथा बिहारी साहू की ज्वेलर्स की दुकानों से सोने की चोरी की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को छह आरोपियों बतेरी, कुमारी सोनी, राजबाई, किरण, लक्ष्मी और राजेन्द्र कुमार, सभी निवासी हरियाणा/राजस्थान को गिरफ्तार किया। इन सभी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और मामले की जांच जारी है। थाना…