Author: ARB Times Desk

मंडी | हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के पटड़ीघाट-कलखर मार्ग पर मंगलवार सुबह एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। मृतक की पहचान राजगीर सिंह निवासी हटवाड़, बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, निजी बस सुबह 7:30 बजे कुटेहड़ा से मंडी जा रही थी। पटड़ीघाट से लगभग एक किलोमीटर आगे यह बस करीब गहरी खाई में गिर गई। बस में उस समय करीब 20 से 25 सवारियां थीं। हादसे में 20 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार अब प्रदेशवासियों को विदेशों में नौकरी के अवसर प्रदान करने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) को विदेश मंत्रालय से भर्ती एजेंट लाइसेंस प्राप्त हो गया है। इसके साथ ही निगम को विदेशी नियोक्ताओं के लिए भारतीय श्रमिकों की आधिकारिक रूप से भर्ती करने की अनुमति मिल गई है। एचपीएसईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि अब हिमाचल भारत के उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है, जो निजी एजेंटों की बजाय सरकारी स्तर पर लोगों को अंतरराष्ट्रीय रोजगार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना।  खेल प्रतिभाओं को मिलेगी राहत – अटेंडेंस में नहीं होगी कटौतीराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को अब स्कूल अटेंडेंस में राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्देश दिए हैं कि ऐसे विद्यार्थियों की उपस्थिति को गैरहाजिरी नहीं माना जाएगा। अटेंडेंस में छूट देने की शक्ति अब हेडमास्टर और प्रिंसिपल को दी जाएगी। शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों को जल्द अधिसूचना जारी करने को कहा गया है। यह निर्णय ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा द्वारा उठाई गई समस्या के बाद लिया गया।  मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव पर नियंत्रण – मरीजों की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में बुनियादी बदलाव कर रही है ताकि राज्य को वर्ष 2032 तक देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बनाया जा सके। मुख्यमंत्री सोमवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र में 25.79 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने उपरांत डिग्री कॉलेज ऊना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) ऊना में 8.79 करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन भवन तथा राजकीय डिग्री कॉलेज ऊना में 12 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने सोमवार को जिला मुख्यालय के रामलीला मैदान से जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। यह अभियान 15 से 30 जून, 2025 तक जनजातीय समुदायों के विकास और कल्याण को समर्पित रहेगा। डॉ. शर्मा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी पहल आदिवासी क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। इस अभियान के तहत आधार नामांकन, आयुष्मान भारत, पीएम-किसान, जन-धन योजना समेत अनेक योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अभियान में भगवान बिरसा मुंडा…

Read More