Author: ARB Times Team

शिमला के बीसीएस में बुधवार को सड़क पर बैठकर चीफ इंजीनियर विमल नेगी के लिए इंसाफ मांगते परिजन-कर्मचारी। एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (HPPCL)के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने HPPCL के एमडी हरिकेश मीणा और निदेशक देसराज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को परिजनों, HPPCL के कर्मचारियों समेत आम लोगों ने बिलासपुर, शिमला और किन्नौर में विरोध प्रदर्शन किया था। सुबह कर्मचारियों ने बिलासपुर एम्स के बाहर प्रदर्शन कर विमल नेगी के लिए इंसाफ मांगा और वहीं, दोपहर बाद शिमला में…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। “डर के आगे जीत है”, इस कहावत को सच कर दिखाया है हर्षिता ठाकुर ने, जो कभी बर्फ से डरती थीं, लेकिन अब उसी पर विजय प्राप्त कर इटली के ट्यूरिन में आयोजित स्पेशल ओलंपिक्स में सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। गांव में हुआ भव्य स्वागत शिमला जिले की गलोट पंचायत के टिकरी गांव की बेटी हर्षिता ठाकुर जब बुधवार सुबह अपने गांव लौटी, तो पूरा गांव खुशी से झूम उठा। परिजनों समेत गांववासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। माला और शॉल पहनाकर कई संगठनों ने उन्हें सम्मानित…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रोहड़ू से रामपुर को वाया तकलेच जोड़ने वाली सड़क पिछले पांच दिनों से बंद है। चौका नाला पास पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिससे लोक निर्माण विभाग को सड़क बहाली में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को वाया नरैण तीन से पांच घंटे का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द मार्ग बहाल करने के लिए अतिरिक्त मशीनरी लगाने की मांग की है। नरैण पंचायत के प्रधान अनिनाश कायथ और उपप्रधान शिवराम ने विभाग की धीमी कार्यप्रणाली…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के अंतर्गत किन्नौर जिले के निचार तहसील के मझगांव गांव निवासी गोपाल सिंह पुत्र बहादुर सिंह ने कुमसू गांव के मरैल धार के समीप एक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने परिजनों की उपस्थिति में शव का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण फांसी लगाना पाया गया है, हालांकि पुलिस…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो बिलासपुर / शिमला। हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (एचपीपीसीएल) के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश फैल रहा है। परिजनों ने मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं, जिसके बाद एचपीपीसीएल के कर्मचारी भी प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। एम्स बिलासपुर के बाहर बिजली कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, शिमला स्थित बीसीएस में एचपीपीसीएल कार्यालय के बाहर कर्मचारी धरने पर बैठ गए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। कार्यालय का गेट बंद कर दिया गया है। परिजन और कर्मचारी दफ्तर के बाहर डटे हुए हैं।…

Read More