नगर परिषद ने नजराना राशि देकर किया देवी-देवताओं को विदा एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर में आयोजित जिला स्तरीय फाग मेला मंगलवार को देवी-देवताओं की पारंपरिक विदाई के साथ संपन्न हो गया। नगर परिषद ने सभी देवी-देवताओं को सम्मानस्वरूप नजराना राशि में 5 से 10 प्रतिशत की वृद्धि कर विदाई दी। मेले के अंतिम दिन देव वाद्ययंत्रों की मंगल ध्वनियों के बीच देव परंपरा अनुसार सभी देवी-देवता देवलुओं के साथ राज दरबार पहुंचे। इस दौरान नाटियों का आयोजन भी होता रहा। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने अपने आराध्यों को भेंट अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव अंकुर शर्मा ने प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किए गए बजट की सराहना की है। उनका कहना है कि यह बजट वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार, कौशल प्रशिक्षण और समाज के हर तबके की जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया है। अंकुर शर्मा ने कहा कि यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप है और इससे प्रदेश में विकास की गति तेज होगी। मात्र दो वर्षों के कार्यकाल में ही सरकार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत एक व्यक्ति ने सतलुज नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने निर्वस्त्र होकर एक वीडियो बनाया और फेसबुक पर अपलोड किया। मृतक की पहचान लाल सिंह (35) पुत्र मणी राम, निवासी खोरला, डाकघर उइया, तहसील गारेखा, जिला गांदगी, नेपाल के रूप में हुई है। मामला सोमवार देर शाम का है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाल सिंह ने पहले सतलुज नदी में दो बार छलांग लगाई। पहली बार वह किनारे आ गया, लेकिन दूसरी बार कूदने के बाद लापता हो गया। घटना के दौरान उसने फेसबुक पर लाइव वीडियो…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। कांगड़ा पुलिस ने चिट्टा तस्करी में संलिप्त सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पुलिसकर्मी और एक सरकारी विभाग का चालक भी शामिल है। ये सभी एक किराये के मकान से नशे का अवैध कारोबार चला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टांडा (राजपुर) में कुछ लोग चिट्टे की तस्करी में संलिप्त हैं। इस पर पुलिस ने आरोपियों पर नजर रखना शुरू किया और किराये के मकान पर छापा मारकर मौके से 12.22 ग्राम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पदम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के 1995-96 बैच के पूर्व छात्रों द्वारा गुरुजन सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना को प्रोत्साहित करना था। वर्तमान समय में, जहां युवा पीढ़ी नशे और आधुनिक तकनीक के प्रभाव में पारंपरिक मूल्यों से दूर होती जा रही है, वहीं इन पूर्व छात्रों ने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। समारोह में शामिल किसी भी छात्र का नशे से कोई संबंध न होना इस पहल की सार्थकता को दर्शाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते…