Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की कोटखाई तहसील में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में मां और बेटी की पानी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों गिरि खड्‌ड पुल के पास कपड़े धोने गई थीं। बेटी का पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। मां ने उसे बचाने के लिए छलांग लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही खड्‌ड से बाहर नहीं निकल पाईं। घटना की सूचना दोपहर में कोटखाई पुलिस थाना को मिली। सूचना मिलते ही एसआई/एसएचओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर एक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  मंडी। हिमाचल के मंडी जिले में उपमंडल गोहर की कोट देवीदहड़ सड़क पर सनपालू नाला के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान भुरला निवासी बोधराज (38) और नीलमणि के रूप में हुई है। वहीं घायलों में कृष्ण चंद, डोला राम, कुरम देव, किरणा, प्रवीण, डोलमा, जुदया देवी, परम देव, केसर सिंह, द्रौपदी, देशराज और मान दास शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग देवधार गांव में एक बुजुर्ग के अंतिम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाजपा जिला शिमला की एक बैठक का आयोजन पार्टी कार्यालय दीप कमल चक्कर में किया गया। इस बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने विशेष रूप से भाग लिया। बैठक का मुख्य विषय मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां रहा। डॉ. सिकंदर कुमार ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है। हाल ही में भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल किया है। वर्ष 2014 में भारत की GDP…

Read More

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर देश में पैर पसारने लगा है। पिछले 24 घंटों में 378 नए केस सामने आए हैं, जबकि 6 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या 6,133 तक पहुंच चुकी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। केरल में 1950 सक्रिय केस हैं और बीते 24 घंटे में यहां 144 नए मामले आए। इसके अलावा गुजरात (822), दिल्ली (686), महाराष्ट्र (595), कर्नाटक (366), उत्तर प्रदेश (219), तमिलनाडु (194), राजस्थान (132) और हरियाणा (102) में भी केस लगातार बढ़ रहे हैं। केरल में तीन,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। जिला हमीरपुर के सलौणी स्थित उप-रोजगार कार्यालय मैहरे में एक चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है। यहां कार्यरत एक महिला डाटा एंट्री ऑपरेटर ने बेरोजगारी भत्ते के छह लाख रुपये धोखाधड़ी से अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। घोटाले का खुलासा तब हुआ जब कुछ बेरोजगार युवाओं को उनके खातों में भत्ता नहीं मिला। शिकायत के बाद जांच शुरू हुई, जिसमें यह मामला सामने आया। पुलिस ने डाटा एंट्री ऑपरेटर महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला वर्ष 2017 से आउटसोर्स आधार पर सेवाएं दे रही थी और एक साल पहले उसे नौकरी से निकाला जा…

Read More