एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश भवन, सड़क एवं अन्य निर्माण मजदूर यूनियन (संबद्ध सीटू), शिमला जिला कमेटी का पांचवां जिला सम्मेलन आज रामपुर के किसान मजदूर भवन चाटी में आयोजित हुआ। सम्मेलन में जिला भर से आए लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन की शुरुआत में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और यूनियन के ज़िला अध्यक्ष सुनील मेहता ने ध्वजारोहण किया। राज्य अध्यक्ष जोगिन्द्र ने सम्मेलन का उद्घाटन किया, जबकि ज़िला महासचिव अमित ने बीते तीन वर्षों की कार्यक्षमता रिपोर्ट और आगामी तीन वर्षों की योजना रिपोर्ट पेश की। नई जिला कार्यकारिणी का गठन सम्मेलन में 29…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज कल्पा स्थित आईस स्केटिंग रिंक में आयोजित दो दिवसीय ‘किन्नौर लिटरेचर फेस्टिवल’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने किन्नौर की समृद्ध संस्कृति, देव परंपराओं और सांस्कृतिक विविधताओं को वैश्विक पटल पर एक विशिष्ट साहित्यिक पहचान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किन्नौर का इतिहास अत्यंत प्राचीन, गूढ़ और वैभवशाली है, जो इसे साहित्य और संस्कृति का एक समृद्ध केन्द्र बनाता है। इस तरह के आयोजनों से जहां युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का अवसर मिलता है, वहीं देशभर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। ठियोग में आयोजित भाजपा जिला महासू की बैठक में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अरुण फालटा ने की, जिसमें भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व प्रत्याशी अजय श्याम, चेतन ब्रागटा, शशि बाला, कौल नेगी, और अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा समेत 13 मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, जबकि यूपीए शासनकाल में देश 11वें स्थान पर था। उन्होंने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों और फैकल्टी सदस्यों से “विकसित भारत: युवा कृषि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और संकल्प” विषय पर संवाद किया। धनखड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज देश एक निर्णायक दौर से गुजर रहा है, और युवाओं की भागीदारी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देश की दृढ़ सैन्य शक्ति का उदाहरण बताया और कहा कि पहली बार ऐसा हुआ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में शादी के नाम पर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने पहले शादी की और फिर पति की जमीन बिकवाकर लाखों रुपये, नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने पतलीकूहल थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार, बंजार उपमंडल के बलौन गांव निवासी ज्ञान चंद ने 2024 में बालीचौकी क्षेत्र की एक युवती से शादी की थी। यह शादी युवती के भाई ने करवाई थी। शादी के बाद युवती ने अपने पति…