एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत सापनी में स्थित पीरी किला के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और सभी उचित मांगों के समाधान का चरणबद्ध आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू की सरकार प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किन्नौर की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरें भविष्य की पीढ़ियों के लिए विरासत के रूप में सहेजना अत्यंत आवश्यक है। वन अधिकार अधिनियम-2006 के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों के निर्धन व भूमिहीन लोगों को भूमि अधिकार प्रदान करने की सरकार की नीति का…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। जिला पुलिस मंडी ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 845 ग्राम चरस और 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। 🔹 पहला मामला — सुंदरनगर में 845 ग्राम चरस बरामदपुलिस थाना बी.एस.एल. कॉलोनी सुंदरनगर के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बस नंबर PB07CA5471 में सवार ऋषि कुमार पुत्र भीलो राम, निवासी तहसील सलूनी, जिला चंबा (हि.प्र.) से 845 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की।आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के अंतर्गत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि किन्नौर जिला को आधुनिक बागवानी और कृषि तकनीकों से सुसज्जित किया जा रहा है। पूह उपमंडल में शीघ्र ही एक नई सब्जी मंडी का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे छोटे व सीमांत किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने किन्नौर जिले के टापरी में आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्मकालीन महोत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेले और त्यौहार स्थानीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ संस्कृति को संजोए रखने का सशक्त माध्यम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने पैट और लीट के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी, जिसके बाद स्पॉट राउंड से संस्थान स्तर पर सीटें आवंटित होंगी। पैट के लिए पहले चरण की काउंसलिंग 19 जून को होगी। इससे पहले अभ्यर्थी 4 से 15 जून तक संस्थान और पाठ्यक्रम के विकल्प भर सकेंगे। काउंसलिंग के बाद दस्तावेजों का सत्यापन 24 जून तक किया जाएगा। रिक्त सीटों की सूची 26 जून को जारी की जाएगी, और दूसरी काउंसलिंग 17 जुलाई को होगी। स्पॉट राउंड 28…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीटरहॉफ शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में स्कूलों में पढ़ने वाले छह लाख बच्चों को पीने के पानी के लिए स्टेनलेस स्टील की बोतलें देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठा रही है। प्लास्टिक से जुड़े नियमों को कड़ाई से लागू किया जा रहा है और जन जागरूकता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक चालान मोबाइल एप का भी…