Close Menu
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, June 10
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
एआरबी टाइम्स
Subscribe
  • होम
  • देश
  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • कांगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • ऊना
    • चंबा
    • मंडी
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
    • बिलासपुर
    • रामपुर बुशहर
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
    • अदालत
  • स्पोर्ट्स
  • मौसम
  • राशिफल
एआरबी टाइम्स
हिमाचल प्रदेश

Kinnaur: प्रदेश सरकार कर रही प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण : जगत सिंह नेगी

ARB Times DeskBy ARB Times DeskJune 6, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Follow Us
Facebook X (Twitter)

एआरबी टाइम्स ब्यूरो
किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत सापनी में स्थित पीरी किला के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और सभी उचित मांगों के समाधान का चरणबद्ध आश्वासन दिया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू की सरकार प्रदेश की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किन्नौर की समृद्ध संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरें भविष्य की पीढ़ियों के लिए विरासत के रूप में सहेजना अत्यंत आवश्यक है।

वन अधिकार अधिनियम-2006 के अंतर्गत जनजातीय क्षेत्रों के निर्धन व भूमिहीन लोगों को भूमि अधिकार प्रदान करने की सरकार की नीति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह अधिनियम कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण देन है, जो सदैव उपेक्षित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए कार्य करती रही है।

बागवानी मंत्री के रूप में उन्होंने कहा कि किन्नौर के किसानों और बागवानों की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए सरकार नवीनतम तकनीकों के प्रसार पर बल दे रही है। इसके लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन कर किसानों को उपकरण और आधुनिक जानकारी मुहैया करवाई जा रही है।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सुधारों का उल्लेख करते हुए मंत्री ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है ताकि लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से 15वें वित्त आयोग की राशि का सदुपयोग करने का आग्रह किया ताकि ग्रामीण अधोसंरचना का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।

इस मौके पर जनजातीय सलाहकार परिषद के सदस्य डॉ. सूर्या बोरस, जिला परिषद सदस्य भरत नेगी, पंचायत प्रधान कृष्णा नेगी, उप पुलिस अधीक्षक राज कुमार, अधिशाषी अभियंता अभिषेक शर्मा (जल शक्ति), आनंद शर्मा (लोक निर्माण) समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

#हिमाचल_की_धरोहरें #पीरी_किला_जीर्णोद्धार #जगत_सिंह_नेगी #किन्नौर_विकास #जनजातीय_सशक्तिकरण #वन_अधिकार_अधिनियम #बागवानी_क्रांति #सांस्कृतिक_संरक्षण #हिमाचल_सरकार_प्रतिबद्ध
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Tumblr Telegram Email
Previous ArticleMandi: मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 845 ग्राम चरस और 10 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार
Next Article Shimla: राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल: शिमला जिला के सभी उपमंडलों में आपदा प्रबंधन का अभ्यास
ARB Times Desk
  • Website

Related Posts

Shimla: राज्यपाल से मिले जगत सिंह नेगी, नौतोड़ वन भूमि स्वीकृति का उठाया मुद्दा

June 2, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही: पच्छाद में प्रधान-उपप्रधान के बॉक्स बदले, मनाली में कर्मचारी को नोटिस

May 27, 2026

कर्नाटक के स्मार्ट सिटी मॉडल को हिमाचल में अपनाएगी सरकार: बेंगलुरु दौरे पर बोले विक्रमादित्य सिंह

May 22, 2026

Shimla: श्री श्री रविशंकर ने की हिमाचल सरकार के प्राकृतिक खेती अभियान की सराहना

May 20, 2026

Rampur Bushahr: हिमाचल में 500 वन रक्षक पद खत्म करने का विरोध, ₹16,000 मानदेय में भरण पोषण मुश्किल

April 29, 2026

Shimla: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को राहत: 30% शेष ग्रेच्युटी और लीव इनकैशमेंट जारी करने के आदेश

April 25, 2026

Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान: 17 मई को मतदान, 51 नगर निकायों में होगा चुनाव

April 21, 2026

Shimla: हिमाचल के स्कूलों में छात्रों को मिलेंगी स्टील की पानी की बोतलें, स्कूलों को ब्यौरा उपलब्ध करवाने के निर्देश

April 17, 2026

HRTC Financial Crisis : हिमाचल हाईकोर्ट सख्त, मुफ्त यात्रा सुविधाओं पर पुनर्विचार के निर्देश

April 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    
Useful links

🛡️ Government Links

  • भारत सरकार पोर्टल
  • हिमाचल प्रदेश सरकार
  • हिमाचल पुलिस
  • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
  • NIC
  • RTI Online
  • Election Commission of India

🎓 Education & Universities

  • HP University (HPU)
  • Central University HP
  • SPU Mandi
  • IGMC Shimla
  • HP Technical University

💼 Jobs & Services

  • National Career Service
  • HP Employment Portal
  • HPPSC
  • HPSSSB
  • MyGov India
  • UIDAI Aadhaar Services
Categories
Archives

Our Visitor

1 1 1 3 1 3
Users Today : 199
Total Users : 111313
Total views : 222160
Advertisement

आपकी बात, हमारी आवाज़

खबर, शिकायत, सुझाव या स्थानीय समस्या की जानकारी हमें भेजें।

📞 9418210413
✉️ editor@arbtimes.in
अभी कॉल करें ईमेल भेजें
ARB Times | आपकी खबर, आपकी आवाज़
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • About us
  • Contact us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy 
  • Editorial Policy
  • Terms & Conditions
© 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.