एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया , PCC अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, विधायक एवं धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर, नरेश चौहान, मेयर सुरेंद्र चौहान और बच्चों के साथ होली का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और रंगों के इस पावन पर्व को अपने जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि और सफलता का प्रतीक बताया। होली के इस पर्व पर मुख्यमंत्री ने समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता की भावना को बढ़ावा देने की बात की।…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2025 से बीएड का चार वर्षीय इंटीग्रेटिड आई-टेप कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह कोर्स एनसीटीई (राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद) से स्वीकृत होने के बाद, अब वेरिफिकेशन प्रक्रिया के दौर से गुजर रहा है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की ओर से 29 अप्रैल 2025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च तक जारी रहेगी, और बाद में तिथि बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। विश्वविद्यालय की आई-टेप इंटीग्रेटिड टीचिंग एजुकेशन प्रोग्राम कमेटी के अध्यक्ष…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो जिला शिमला की रामपुर पुलिस की डिटेक्शन टीम ने तीन व्यक्तियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 30.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया और तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीते कल एचसी गौरव जिष्टू अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए भद्राश पहुंचे। दोपहर करीब 3 बजे, गुप्त सूचना के आधार पर, उन्होंने एनएच-5 पर सिंगापुर के नजदीक पुल के पास खड़ी सफेद रंग की बोलेरो (एचपी37डी 4446) की तलाशी ली। गाड़ी में बैठे व्यक्तियों की पहचान सुनील कुमार पुत्र देवेंद्र…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने वीरवार किन्नौर जिला के टापरी में 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि से निर्मित विपणन यार्ड के उन्नयन एवं बास्केटबॉल कोर्ट टापरी का उद्घाटन किया गया। राजस्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू किसानों एवं बागवानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं तथा किन्नौर में बागवानी को नए आयाम देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर में घर-द्वार के निकट विपणन यार्ड स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे लघु…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। लूहरी जल विद्युत् परियोजना चरण 1 में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन वीरवार को हुआ। समापन समारोह में परियोजना प्रमुख विकास मारवाह मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी, संविदा कर्मी व प्रशिक्षु उपस्थित रहे। सप्ताह के दौरान सड़क, स्वास्थ्य और अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। एएसआई रामपुर ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और रोकथाम पर चर्चा की। डॉ. विवेक सुरिन ने स्वास्थ्य सुरक्षा पर सत्र लेते हुए सीपीआर जैसी जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी दी। अग्नि सुरक्षा अधिकारी कृषण सैनी ने अग्निशमन प्रशिक्षण प्रदान किया और घरेलू गैस सिलेंडर से…