एआरबी टाइम्स ब्यूरो ऊना। टाहलीवाल पुलिस थाना क्षेत्र के गोंदपुर बुल्ला में स्टोन क्रशर के मुंशी की आंखों में स्प्रे कर 5.20 लाख रुपये लूटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की पूरी राशि बरामद कर ली है। गोंदपुर बुल्ला स्टोन क्रशर के मुंशी रंजीत सिंह (निवासी पपुरना, राजस्थान) मंगलवार सुबह करीब 9:45 बजे 5.20 लाख रुपये लेकर गाड़ी से जा रहे थे। सिद्ध बाबा मंदिर के पास एक गाड़ी खड़ी थी, जिसमें तीन युवक सवार थे। इनमें से एक युवक, जो स्टोन क्रशर में काम करने वाला दीपक…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। बड़सर के मैहरे स्थित पीएनबी बैंक शाखा में एक बुजुर्ग से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवकों ने धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। घटना के बाद बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। समोह निवासी अशोक कुमार (बुजुर्ग) सोमवार दोपहर बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गए थे। जब लगातार प्रयास के बाद भी पैसे नहीं निकले, तो उन्होंने एटीएम के बाहर खड़े दो युवकों से सहायता मांगी। युवकों ने पहले अपना एटीएम कार्ड स्वाइप किया, फिर बुजुर्ग का कार्ड स्वाइप कर बहाना बनाकर उनका एटीएम…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। हिमाचल किसान सभा लुहरी हाइड्रो प्रोजेक्ट प्रभावित कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को सतलुज जल विद्युत निगम (एसजेवीएन) के बायल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया गया। किसानों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार व प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शन को किसान सभा कमेटी के महासचिव देवकी नंद, अध्यक्ष कृष्णा राणा, हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव राकेश सिंघा, डॉ. ओंकार शाद, जिला अध्यक्ष प्रेम चौहान, काकू कश्यप और दिनेश मेहता ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो ब्लॉक कांग्रेस रामपुर अनुसूचित जाति विभाग की बैठक अध्यक्ष चुन्नी लाल जिंटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया गया और रामपुर विधानसभा के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष चुन्नी लाल ने कहा कि संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएंगे और ग्रामीणों को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके अलावा, आगामी पंचायती राज चुनाव की रूपरेखा भी बैठक में तैयार की गई, जिसमें पार्टी से संबंधित उम्मीदवारों के समर्थन…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर। पुलिस थाना रामपुर में 11 फरवरी को दर्ज मामले में चार और गिरफ्तारियां की गई। जिसमें साहिल पुत्र पदम लाल गांव व डाकघर बरी तहसील निचार को पुलिस ने 6.13 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। इस बात की जानकारी देते हुए डीएसपी रामपुर नरेश ने बताया कि रामपुर पुलिस ने सोमवार को चार अन्य युवकों को भी हिरासत में लिया है। जिनकी पहचान राकेश कुमार पुत्र विधान विश्वास निवासी गांव केदार डाकघर आशहालु तहसील बागड़ा जिला उतर 24 परगना पश्चिम उम्र 43 हाल निवासी गांव जगतखाना डाकघर रामपुर तहसील निरमंड जिला कुल्लु, मनमोहन सिहं…