एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक संघर्ष का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, इस झड़प में तीन छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि छात्र संगठनों का दावा है कि सात कार्यकर्ता घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि वॉल राइटिंग को लेकर दोनों संगठनों के बीच पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था। मंगलवार सुबह फैकल्टी हाउस के पास दोनों गुटों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हाथापाई और मारपीट शुरू…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सोलन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश में सक्रिय माफियाओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वन, खैर, चिट्टा और स्क्रैप माफिया सरकारी संरक्षण में फल-फूल रहे हैं। प्रदेश में “खैर काटो, जंगल काटो” अभियान चल रहा है, लेकिन सवाल यह है कि इन्हें संरक्षण कौन दे रहा है। बिंदल ने चंबा की हालिया घटना का जिक्र किया, जहां वन माफिया ने एक वन कर्मचारी को गाड़ी से बांधकर घसीटा और कश्मीर से भरा वाहन लेकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि मीडिया में आई तस्वीरों से पता चलता है कि एक खड़ में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की बाहली और नरैण पंचायत में सोमवार दोपहर बाद से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों और छात्रों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अंधेरे में पढ़ाई करनी पड़ रही है। बिजली बोर्ड के अनुसार, 22 केवी फीडर में फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई है। बोर्ड के कर्मचारी इसकी मरम्मत में जुटे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हो पाई थी। सोमवार रात भी ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के दौरान हुए पेपर लीक मामले में विजिलेंस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर जूनियर इंजीनियर (सिविल) पोस्ट कोड 826 की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर दर्ज की गई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पेपर लीक हुआ था या ओएमआर शीट में टेंपरिंग की गई थी। बताया जा रहा है कि पोस्ट कोड 826 की भर्ती में गड़बड़ी के ठोस सबूत मिलने के बाद 16वीं एफआईआर दर्ज की गई है। जूनियर इंजीनियर के 39 पद भरे गए थे पोस्ट कोड 826 के तहत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर के नोगली स्थित सरोटला मैदान में युवक मंडल मतरेवल द्वारा आयोजित प्रथम ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता नारायण कप का समापन हुआ। प्रतियोगिता में महादेव बॉयज पाठ ने खिताब अपने नाम किया, जबकि उपविजेता देवजाख रोपडू रहा। समापन समारोह में भाजपा मंडल रामपुर के महामंत्री दिनेश खमराल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व एससी मोर्चा भाजपा मंडल महामंत्री सुभाष चंद्रा, भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपक मेहता, भाजपा मंडल कार्यकारिणी सदस्य रमेश मेहता, साहिल कौशल और अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मैच में रोपडू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की निर्धारित…