शिमला। देश के 76वें गणतंत्र दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्य स्तरीय समारोह हुआ। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इस मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, हिमाचल प्रदेश सशस्त्र पुलिस, पंजाब पुलिस, राज्य पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन सेवाएं, हिमाचल प्रदेश डाक सेवाएं, आपदा प्रबंधन, पूर्व सैनिक, राष्ट्रीय कैडेट कोर, राष्ट्रीय सेवा योजना कैडेट और भारत स्काउट्स एवं गाइड आदि की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से विकासात्मक गतिविधियों को प्रदर्शित करती…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर। रामपुर पदम स्कूल के खेल मैदान में आयोजित उप मंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के मौके उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर ने ध्वजारोहण किया। वहीं स्कूली छात्रों द्वारा देश भक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण से की गई और मुख्यातिथि ने परेड की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी हमारे गौरवशाली देश के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है और आज ही के दिन हमारा देश एक स्वतन्त्र व गणतांत्रिक देश के रूप में स्थापित हुआ। आज का दिन उन वीर जवानों को भी याद करने का दिन है, जिन्होंने देश…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी का शनिवार को जिला किन्नौर के प्रवेश द्वार चौरा-गेट पर एसडीएम निचार नारायण सिंह चौहान, निचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बीर सिंह तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पारम्परिक ढंग से स्वागत किया गया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने निगुलसरी स्थित सरायं भवन में स्थानीय लोगों की जन-समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को सभी उचित मांगों का निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व मंत्री ने निगुलसरी में हुई आगजनी की घटना से प्रभावित दीपक चंद व ज्ञान चंद को 10-10…
एआरबी टाइम्स, ब्यूरोरामपुर बुशहर। नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 36वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन सुरक्षा विभाग, एनजेएचपीएस द्वारा किया गया । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 2025 की थीम ‘सड़क सुरक्षा नायक बनें’” है। इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियां जैसे कि कर्मचारियों व अधिकारियों और उनके परिजनों एवं स्कूली बच्चों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, फ़न गेम्स का आयोजन किया गया। साथ ही वाहन निरीक्षण के माध्यम से परियोजना के सभी वाहनों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख व कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार द्वारा किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख…
एआरबी टाइम्य ब्यरोरामपुर बुशहर। रामपुर विधान सभा के अनुसूचित जाति सेल ने विकास खंड ननखड़ी को लोक निर्माण विभाग मंडल और खोलीघाट को उपमंडल और खडाहण को सेक्शन देने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुक्खविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह और सातवें वित्तायोग अध्यक्ष व स्थानीय विधायक नंद का आभार व्यक्त किया है। अध्यक्ष चुन्नी लाल, जानकी दास, तेजू राम,अमर सिंह, माधी राम, देविंद्र सिंह, राजु राय, ताराचंद, प्रीति मंगल, राजेश कुमार, रूप सिंह, जगदीश चंद्र आदि ने कहा कि लोनिवि का डिविजन खुलने से ननखड़ी के विकास को गति…