धर्मशाला। ढलियारा कॉलेज में आयोजित 32वीं राज्यस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में इनोवेटिव साइंस मॉडल प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पीएम श्री रावमापा कन्या रामपुर की मन्नत ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर सेकेंडरी वर्ग में स्नेहा पटियाल और अमन (रावमापा सरकाघाट) विजेता रहे। साइंस स्किट प्रतियोगिता में सोलन स्कूल की पलक को बेस्ट एक्टर, मंडी के पंकज वर्मा को बेस्ट स्क्रिप्ट राइटर और सोलन के मुनीश शर्मा को बेस्ट डायरेक्टर घोषित किया गया। स्किट में शिवालिक साइंस स्कूल नालागढ़ ने पहला, रावमापा बालकरूपी ने दूसरा और द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैथेमेटिकल ओलंपियाड में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के स्कूलों और कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आज से कोई तबादला नहीं होगा। तबादलों पर रोक 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी। इस फैसले का उद्देश्य शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई का बेहतर माहौल बनाए रखना और शैक्षणिक कार्यों को बाधित होने से रोकना है। शिक्षा सचिव राकेश कंवर की ओर से बुधवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय शिक्षण व्यवस्था को सुचारु रखने और शिक्षकों के समुचित युक्तिकरण के लिए आवश्यक है। राज्य सरकार…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो धर्मशाला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बंद नहीं करेगी। केंद्र सरकार की तरफ से आर्थिक प्रतिबंधों के बावजूद राज्य सरकार ओपीएस वापस नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दी गई है ताकि वे वृद्धावस्था में गरिमापूर्ण जीवन जी सकें। शिक्षा क्षेत्र में सुधार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि अगले वर्ष तक 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू किया जाएगा। इसके साथ ही जेबीटी शिक्षकों के 1000 पद भरे जा रहे हैं। उन्होंने राज्य चयन बोर्ड के माध्यम से भरे…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा रोगी कल्याण समिति (RKS) के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं पर यूजर चार्ज लगाने के फैसले पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने इस कदम को “अत्यंत दुःखद” बताया। शिमला में जारी एक प्रेस नोट में सुरजीत ठाकुर ने कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सुक्खू सरकार अब धीरे-धीरे प्रदेश की गरीब और मध्यमवर्गीय जनता का खून चूसने का काम कर रही है। सरकार ने RKS को स्वच्छता, रखरखाव और उपकरणों के लिए उपयोगकर्ता शुल्क लगाने का अधिकार दे दिया है।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो। मंडी। जिला पुलिस मंडी द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चार अलग अलग मामलों में कुल 3.033 किलोग्राम चरस और 16 ग्राम चिट्टा सहित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला:SIU सुंदरनगर की टीम ने कार नंबर पीबी 11 सीएस 9732 से राम सिंह पुत्र प्रकाश चन्द, निवासी पटियाला, पंजाब से 2 किलो 535 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड मिला है। दूसरा मामला:SIU सुंदरनगर द्वारा नाकाबंदी के दौरान कार एचपी 01 एम 4229 में सवार दिवान चंद पुत्र गोवर्धन सिंह…