Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के शिमला प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि उप राष्ट्रपति 6 जून को शिमला पहुंचेंगे तथा 7 जून को सोलन जिला के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि समस्त तैयारियां समयबद्ध और समन्वित रूप से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि उप-राष्ट्रपति का यह दौरा ज़िला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन में कल्पा ब्लॉक शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। मंत्री ने अधिकारियों को कल्पा विकास खंड के अंतर्गत चल रहे लंबित विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अवैध डंपिंग व विद्युत परियोजनाओं पर सख्ती बैठक में ख्वांगी पंचायत में विद्युत परियोजनाओं द्वारा की जा रही अवैध डंपिंग पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने इसे तत्काल रोकने और स्थानीय लोगों को हुए नुकसान की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो देहरा(कांगड़ा)। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 233.55 करोड़ रुपये की लागत वाली 12 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम सोमवार को घोषित 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की निरंतरता में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने जलशक्ति विभाग के सर्कल कार्यालय और हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता संचालन सर्कल भवन का उद्घाटन किया, जिससे लगभग 5 लाख की आबादी को लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में 7.26 करोड़ रुपये से बने प्रशासनिक एवं शैक्षणिक ब्लॉक, ग्राम पंचायत बाड़ा में नारद…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कांगड़ा।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में आयोजित कार्यक्रम में कांगड़ा व चंबा जिलों की ग्राम वन प्रबंधन समितियों को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान केएफडब्ल्यू परियोजना के अंतर्गत वर्ष 2021-22, 2022-23 व 2023-24 के लिए राज्य एवं मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली समितियों को प्रदान किए गए। वर्ष 2021-22 के लिए राज्य स्तर पर देहरा की समिति लगडू को प्रथम पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये, डलहौजी की समिति छम्बर को 60 हजार और भटेड़ को 40 हजार रुपये का पुरस्कार मिला।वर्ष 2022-23 में भटेड़ समिति को प्रथम, जैनी मसरूर-2…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने जानकारी दी कि भारत सरकार के सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रदेश में सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को कैशलेस उपचार सुविधा प्रदान की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को ₹1,50,000 तक की निःशुल्क चिकित्सा सहायता 7 दिनों तक उपलब्ध करवाई जाएगी। एसपी ने बताया कि इस योजना का लाभ भारतीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशी नागरिकों को भी मिलेगा। योजना के प्रभावी कार्यान्वयन हेतु ई.डी.ए.आर मोबाइल ऐप्लिकेशन तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान घायल व्यक्ति को त्वरित अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षक…

Read More