एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। ऑनलाइन पैसे कमाने का लालच एक बार फिर भारी पड़ गया है। शिमला के मल्याणा के एक युवक को साइबर ठगों ने होटलों को स्टार रेटिंग देने का काम सौंपकर नौ लाख रुपये का चूना लगा दिया है। यह धोखाधड़ी मई महीने में हुई जब युवक को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला, जिसमें टेलीग्राम के माध्यम से होटलों को स्टार रेटिंग देने के बदले 150 रुपये प्रति रेटिंग मिलने का प्रस्ताव दिया गया था। साइबर ठगों ने युवक को झांसा दिया कि टास्क शुरू करने से पहले कुछ पैसे जमा करने होंगे, जिसके बदले टास्क पूरा…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी अब राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। नई योजना को राज्य सरकार ने राजपत्र में अधिसूचित कर दिया है। इसका उद्देश्य तकनीकी शिक्षा में नवाचार, समर्पण, शोध और विद्यार्थियों के समग्र विकास में योगदान देने वाले शिक्षकों को पहचान और प्रोत्साहन देना है। यह पुरस्कार हर वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत तकनीकी शिक्षा की छह विभिन्न श्रेणियों में कुल दस शिक्षकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाएगा। इनमें आईटीआई के तीन, डिग्री कॉलेज…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस फिर से सक्रिय हो गया है। सिरमौर जिले के नाहन मेडिकल कालेज में एक 82 वर्षीय महिला मरीज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला सराहां क्षेत्र की निवासी है, जो मंगलवार सुबह उपचार के लिए नाहन मेडिकल कालेज पहुंची थीं। यहां रैपिड टेस्ट के दौरान उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एडवाइजरी जारी की है। इसमें सभी अस्पताल परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। महिला को डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती होने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो चंडीगढ़। जिला अदालत ने 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसकी नृशंस हत्या के दोषी हीरा लाल उर्फ गुड्डू को फांसी की सजा सुनाई है। 2 जून को कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए यह कठोर फैसला सुनाया। जज ने अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि दोषी समाज के लिए एक गंभीर खतरा है और भविष्य में भी उसकी प्रवृत्ति में कोई सुधार की संभावना नहीं है। अदालत में बहस के दौरान बच्ची के परिवार के वकील ने दोषी के लिए अधिकतम सजा की मांग की। उन्होंने तर्क दिया कि दोषी ने इतनी वीभत्स…
ऊना। चलोला गांव निवासी एक युवक के साथ विदेश भेजने के नाम पर 9.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने बताया कि कुलदीप कुमार सहोता, जो पंजाब के मानसा देवी नगर, फगवाड़ा (कपूरथला) का निवासी है, ने खुद को ट्रैवल एजेंट बताकर इटली भेजने का झांसा दिया। कुलदीप की साईं ट्रैवल नामक एजेंसी है। उसने वीजा, वर्क परमिट और पीआर दिलाने के नाम पर हरप्रीत से 9.50 लाख रुपये ले लिए। 12 मई को कुलदीप ने युवक के व्हाट्सएप…