अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (RCB) ने IPL 2025 में इतिहास रचते हुए अपना पहला खिताब जीत लिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रन से हराकर 18वें सीजन का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम 184 रन ही बना सकी। विराट कोहली ने 35 गेंदों में 43 रन की अहम पारी खेली, जबकि जितेश शर्मा ने 10 गेंदों पर ताबड़तोड़ 24 रन बनाए। बेंगलुरु की ओर से गेंदबाजी में क्रुणाल पंड्या और भुवनेश्वर…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कुल्लू। उत्तर भारत की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शामिल श्रीखंड महादेव यात्रा इस वर्ष 10 जुलाई से 23 जुलाई 2025 तक आयोजित होगी। अंतिम जत्था 23 जुलाई को रवाना किया जाएगा। यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उपायुक्त कुल्लू एवं श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट की अध्यक्ष तोरुल एस. रवीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि बीते वर्ष आपदा में क्षतिग्रस्त हुए रूट की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। यात्रियों के…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगड़ा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर में आयोजित कार्यक्रम में 89 पौंगडैम विस्थापितों को भूमि आवंटन के प्रमाण पत्र सौंपे। वर्षों से विस्थापन का दंश झेल रहे इन परिवारों को अब प्रत्येक को 3 लाख रुपये की आवास सहायता भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन लोगों को अपने हक़ के दस्तावेज़ प्राप्त करने में लंबे समय तक संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कहा कि देहरा क्षेत्र को 25 वर्षों के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने पूर्व विधायक पर लोकतांत्रिक प्रणाली का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के निचार ब्लॉक के भावानगर स्थित मिनी सचिवालय में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित विकास कार्यों व जन शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। बैठक के दौरान मंत्री ने गत बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों की अनुपालना रिपोर्ट मांगी और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से निर्माणाधीन पंचायत घरों का शीघ्र निर्माण, पशु चिकित्सालयों में दवाइयों की…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो कांगडा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की लागत से छह महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने हरिपुर तहसील के बनखंडी में दुर्गेश अरण्य वन्य प्राणी उद्यान के अंतर्गत 47.62 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल प्रशासन, डायगनोस्टिक ब्लॉक, केंद्रीकृत रसोईघर व क्वारंटीन केंद्र तथा 16.25 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ पेयजल योजना की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त: हरिपुर से सक्री गैहरा सड़क (12.87 करोड़ रुपये), थाथर त्रिपाल से मेहवा पंचायत सड़क (6.64 करोड़ रुपये), गुलेर से नंदपुर बरियाल लदरेट सड़क (10.29…