एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। 66/22 केवी सबस्टेशन नोगली तथा 22 केवी उच्चताप लाइन नोगली से तकलेच लाइन पर आवश्यक रख-रखाव एवं मुरम्मत कार्य प्रस्तावित है। यह कार्य विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। जिस कारण पांच जून को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल तकलेच ई. राजेश मुखिया ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ताकि मुरम्मत कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके। विद्युत उपमंडल तकलेच के अंतर्गत आने वाले निम्न क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी:🔹 विद्युत अनुभाग तकलेच,…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए 10 रुपए की पर्ची अनिवार्य कर दी है। अब तक यह सुविधा निशुल्क थी, लेकिन सरकार ने रोगी कल्याण समिति (RKS) की ओर से दी जाने वाली सेवाओं स्वच्छता, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और उपकरणों के रखरखाव को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह शुल्क सीधे रोगी कल्याण समिति द्वारा वसूला जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे अस्पतालों में दी…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड-एमएड संस्थान, नोगली में दो वर्षीय एमएड पाठ्यक्रम की परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है। छात्र अजय बिष्ट ने 79.55% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डिंपल ठाकुर ने 77.27% अंकों के साथ द्वितीय स्थान और ओम पाल ने 77% अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। संस्थान के कुल 13 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त किए। संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने इस शानदार उपलब्धि पर विद्यार्थियों को…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो सरकाघाट(मंडी) नेशनल हाईवे निर्माण कार्य में लापरवाही व पर्यावरणीय मानकों की अनदेखी को लेकर सरकाघाट पुलिस थाने में गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी, एलएन मालवीय व अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी गई है। यह शिकायत पूर्व जिला पार्षद भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में एनएच प्रभावितों के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा दर्ज करवाई गई। शिकायत में गावर कंपनी के साथ-साथ निर्माण की गुणवत्ता जांचने वाली एलएन मालवीय कंपनी, और भारत सरकार के परियोजना निदेशक (MoRTH, हमीरपुर) को भी पक्षकार बनाया गया है। एफआईआर दर्ज करने की मांग भारतीय दंड संहिता की धाराओं 270, 279, 280,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो निरमंड(कुल्लू)। एनसीसी की 8 HP बटालियन, रामपुर द्वारा पीजीडीसी सरस्वती नगर, रोहड़ू में आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर स्कूलों और कॉलेजों से कुल 402 कैडेट्स ने भाग लिया, जिनमें राजकीय महाविद्यालय, निरमंड के 30 कैडेट्स (15 एसडी और 15 एसडब्ल्यू) ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। शिविर का उद्घाटन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल निर्मल जीत सिंह सिद्धू के प्रेरणादायक भाषण से हुआ। इस शिविर में ड्रिल प्रैक्टिस, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग, स्वच्छता अभियान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं और जागरूकता व्याख्यान जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं। राजकीय महाविद्यालय, निरमंड के कैडेट्स की मुख्य उपलब्धियाँ: 100 मीटर दौड़: अशोक कुमार (बी.ए. द्वितीय वर्ष) – प्रथम…