Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के झाकड़ी क्षेत्र स्थित ब्रौनी खड्ड में पुल निर्माण की आस एक बार फिर जगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएच) ने सौ मीटर ऊंचे, तीन सौ मीटर लंबे और तीन लेन वाले पुल का नया डिज़ाइन तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया है। इस पुल की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को एनएच के मुख्य अभियंता की मंजूरी भी मिल चुकी है। इसके लिए 129 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि जनवरी के अंत में ब्रौनी खड्ड में विशेष टीम द्वारा सोयल इंवेस्टिगेशन किया गया था, जिसकी रिपोर्ट के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 के तहत निगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत जिला शिमला की परियोजना प्रभावित पंचायत निरथ के लिए 13.94 करोड़ रुपये की उठाऊ सिंचाई योजना स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने जल शक्ति विभाग रामपुर के अधिशाषी अभियंता आर.एस. नेगी को तीसरी किश्त के रूप में तीन करोड़ रुपये की राशि सौंपी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत निरथ की प्रधान रीना ठाकुर और उप-प्रधान प्रेम चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। अब तक स्वीकृत कुल राशि में से 8.5 करोड़ रुपये जल शक्ति विभाग…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग ने 6,692 आउटसोर्स पदों पर भर्ती प्रक्रिया आरंभ कर दी है। ये भर्तियां नाइलेट कंपनी के माध्यम से की जाएंगी और इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। प्री-प्राइमरी स्कूलों में सबसे अधिक 6,202 आया (पार्ट टाइम) पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और उन्हें प्रति माह 4,075 रुपये मानदेय दिया जाएगा। स्थानीय पंचायत या नगर निकाय से संबंधित उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा, 124 योग शिक्षकों की भी भर्ती होगी, जिन्हें 6,789 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो  हमीरपुर। हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) ने विद्यार्थियों के लिए पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण फीस में भारी बढ़ोतरी कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब छात्रों को उत्तर पुस्तिकाओं की पुनः जांच के लिए दोगुनी से अधिक फीस चुकानी होगी, जिससे विद्यार्थियों में असंतोष की लहर है। नई अधिसूचना के अनुसार बीटेक, बीएचएमसीटी, बीएससी एचएमसीटी, बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए सहित अन्य कोर्स के विद्यार्थी यदि उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो उन्हें प्रति विषय 1,000 रुपये देने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 500 रुपये था। इसी तरह, पुनर्निरीक्षण के लिए अब 500 रुपये…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्य सरकार ने तकनीकी शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों के विशिष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए राज्य पुरस्कार योजना शुरू करने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार यह योजना शिक्षकों के नवाचार, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देने के उद्देश्य से आरंभ की गई है। पुरस्कार वितरण और श्रेणियांइस योजना के तहत हर वर्ष 6 श्रेणियों में कुल 10 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे: आईटीआई श्रेणी: 3 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार रिसर्च एक्सीलेंस एंड इनोवेशन (डिग्री लेवल): 2 पुरस्कार इंडस्ट्री कोलैबोरेशन (पॉलिटेक्निक्स और आईटीआई): 2 पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ शिक्षक (पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग और फार्मेसी…

Read More