एआरबी टाइम्स ब्यूरो जुब्बल। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल क्षेत्र के दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने खड़ापत्थर स्थित जलशक्ति विभाग के निरीक्षण कुटीर का भूमि पूजन किया, जो 38 लाख रुपये की लागत से निर्मित होगा। यह परियोजना पब्बर नदी से उठाऊ पेयजल योजना का हिस्सा है, जिससे 23 पंचायतों को पीने का पानी मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में विकासशिक्षा मंत्री ने राजकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय खड़ापत्थर के नए भवन का उद्घाटन किया, जो 25 लाख रुपये की लागत से बना है। उन्होंने बताया कि राजकीय उच्च विद्यालय खड़ापत्थर के लिए 80 लाख…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस (HPYC) के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने शिमला में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उनके साथ राज्य महासचिव डॉ. रंजीत सिंह वर्मा और शिमला युवा कांग्रेस के महासचिव तुषार सिंह स्तान उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रदेश में शिक्षा के भगवाकरण और डॉ. वाईएस परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौनी, सोलन में डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल की अवैध नियुक्ति सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया। अवैध नियुक्ति का मुद्दा: छतर सिंह ठाकुर ने बताया कि डॉ. राजेश्वर सिंह चंदेल की 6 मई, 2022 को हुई नियुक्ति विश्वविद्यालय अधिनियम की धारा 24…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (हपुटवा) के आह्वान पर विश्वविद्यालय के कुलपति कार्यालय के बाहर शिक्षकों ने धरना दिया। जिसमें विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भाग लिया। यह प्रदर्शन सरकार और प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ था। धरने को संबोधित करते हुए प्रो. संजय शर्मा ने तीखा प्रहार करते हुए कहा, “यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन है जिसमें सभी वर्गों के कर्मचारी – चाहे वो वोकेशनल टीचर हों, बिजली बोर्ड के कर्मचारी हों, सचिवालय कर्मी हों या शिक्षक सभी सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं। यह प्रदेश की सच्चाई है कि कर्मचारी वर्ग आज प्रताड़ना झेल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नोगली में उपमंडल स्तरीय मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास के तहत आग लगने और भूकंप आने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों को दर्शाया गया, ताकि लोगों को ऐसी स्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए जा सकें। एसडीएम रामपुर की अध्यक्षता में आयोजित इस मॉकड्रिल में स्वास्थ्य, पुलिस, अग्निशमन, एनडीआरएफ और स्कूल प्रबंधन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। एनडीआरएफ के जवानों ने भूकंप और बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी, जबकि अग्निशमन विभाग ने आग लगने की स्थिति में सुरक्षा उपायों पर प्रकाश डाला। विशेष…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धार गौरा के छात्रों ने स्कूल में आयोजित मॉकड्रिल से आपदा से निपटने के गुर सिखे। चार अप्रैल 1905 को कांगड़ा में आए भूकंप की स्मृति में प्रधानाचार्य खोजा नंद शर्मा की अध्यक्षता में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जबकि समन्वयक की भूमिका बिशंभर भारद्वाज ने निभाई। इस मॉकड्रिल का उद्देश्य छात्रों को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना था। राकेश कायथ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अभ्यास के जरिए छात्रों को आपातकालीन स्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रक्रिया…