एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा में कांग्रेस पार्टी पर राजीव गांधी फाउंडेशन में चीनी अधिकारियों से पैसे लेने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि उन्होंने चीनी अधिकारियों से पैसे क्यों लिए और उन पैसों का उपयोग किस कार्य के लिए किया गया। सांसद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाथ हमेशा विदेशी ताकतों के साथ रहा है और उन्होंने हजारों एकड़ भारतीय भूमि दुश्मनों को सौंप दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब भारतीय सेना डोकलाम में वीरता…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में अंग्रेजी शराब की कीमतें बढ़ गई हैं। सरकार ने प्रति बोतल पर 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। कर एवं आबकारी विभाग ने 2025-26 के लिए नई कीमतें जारी की हैं। इस साल, सरकार न्यूनतम बिक्री मूल्य (MSP) से अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पर वापस आ गई है, जिससे ठेकेदार अब अपना लाभ खुद तय नहीं कर पाएंगे। 2024 में, विभाग ने भारतीय निर्मित अंग्रेजी शराब को दो श्रेणियों में बांटा था: कम ब्रांड (MSP 500 रुपये तक) और उच्च ब्रांड (MSP 500 रुपये से अधिक)। इन पर क्रमशः 15% और 30% का…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) ने स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों बीए, बीएससी और बीकॉम के पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। संशोधित तिथियों के अनुसार, बीकॉम के बिजनेस लॉ की परीक्षा 3 मई को, पत्रकारिता (BJMCPAC 102) की परीक्षा 9 मई को, और दूसरे वर्ष के पर्यटन (TTMC और TTMCGE 201) और शिक्षा (EDN 201 CC) की परीक्षाएं क्रमशः 10 मई को होंगी। पर्यटन (TTMC 204 और TTMCGE 204) की परीक्षा 13 मई को और शिक्षा (EDN 202 CC) की परीक्षा 14 मई को होगी। तीसरे वर्ष के बीकॉम (BC 3.2…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र जुब्बल नावर कोटखाई में करोड़ों की लागत से विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चामशु पुल का शिलान्यास किया।पुल के बनने से रावीं, भोलाड़ और मांदल पंचायतों के निवासियों सहित पब्बर नदी के समीप रह रहे किसानों को भी लाभ होगा। उन्होंने इस कार्य की स्वीकृति हेतु मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। अंटी सभाड़ से धारकोटी सेरटी सड़क का लोकार्पण शिक्षा मंत्री ने 67 लाख रुपये की लागत से निर्मित “अंटी सभाड़” से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। डीएवी एसजेवीएन पब्लिक स्कूल, दत्तनगर में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ वैदिक हवन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। इस पावन अनुष्ठान में कक्षा पहली से बारहवीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्या, श्रीमती डॉ. मुक्ता चौहान, मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहीं। हवन के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने वेद मंत्रों का सामूहिक उच्चारण करते हुए अग्नि में श्रद्धा और भावपूर्ण आहुतियां अर्पित कीं। इस अवसर पर सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पूरे सत्र में निष्ठा और समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन…