Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नोगली में 4 अप्रैल को उपमंडल स्तरीय मॉकड्रील का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को एसडीएम रामपुर निशांत तोमर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा भी उपस्थित रहे। एसडीएम रामपुर ने बताया कि इस मॉकड्रील का उद्देश्य आम जनता को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि 1905 में कांगड़ा में आए भूकंप को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत यह अभ्यास किया जा रहा है, ताकि लोगों को आपदा की स्थिति में उचित कदम…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो झाकड़ी । एसजेवीएन की प्रमुख 1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने वित्त वर्ष 2024-25 में 7421.453 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन कर तीसरा उच्चतम वार्षिक ऊर्जा उत्पादन दर्ज किया। इससे पहले, तीसरा उच्चतम रिकॉर्ड 7313.784 मिलियन यूनिट (2015-16) था, जबकि पहला और दूसरा उच्चतम रिकॉर्ड क्रमशः 7610.257 मिलियन यूनिट (2011-12) और 7445.431 मिलियन यूनिट (2019-20) है। उल्लेखनीय कीर्तिमान: एकल-दिवसीय रिकॉर्ड: 13 अगस्त 2024 को 39.572 मिलियन यूनिट मासिक उत्पादन: जुलाई 2024 में 1222.170 मिलियन यूनिट त्रैमासिक रिकॉर्ड: वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में 3450.98 मिलियन यूनिट तेज डिज़ाइन ऊर्जा उपलब्धि: 1 दिसंबर 2024…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने “सुरक्षित तट, समृद्ध भारत” थीम पर आधारित अपनी ऐतिहासिक पहल “ग्रेट इंडियन कोस्टल साइक्लोथॉन 2025” का भव्य समापन कन्याकुमारी में किया। 6,553 किलोमीटर की इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में 11 राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया गया, जिसमें 125 समर्पित साइकिल चालकों ने भाग लिया, जिनमें 14 महिला बल सदस्य भी शामिल थीं। इस अभियान के दौरान 1,200 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न चरणों में भाग लिया। आरंभ और समापन समारोह7 मार्च 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस साइक्लोथॉन को तमिलनाडु के तक्कोलम स्थित राजदित्य चोल…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कोटखाई के पनोग पंचायत में डिल्वी संपर्क मार्ग का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आपदा में हुए नुकसान के बावजूद सरकार व स्थानीय लोगों के सहयोग से यह सड़क पूर्ण हुई, जिससे क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने पनोग स्थित मंदिर के निर्माण हेतु 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। क्यारी में जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सड़कें विकास की रीढ़ हैं। पिछले दो वर्षों में जुब्बल-नावर-कोटखाई में 115 सड़कें स्वीकृत की गई हैं और 400 करोड़ रुपये की…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्हें बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण-पत्र का अधिकार प्रदान किया है। यह निर्णय उन अनाथ बच्चों के लिए लिया गया है, जो पिछले 15 वर्षों से हिमाचल प्रदेश के बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे हैं। पूर्व में इस व्यवस्था के अभाव में ये बच्चे कल्याणकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों से वंचित रहते थे। मुख्यमंत्री ने 30 अक्तूबर, 2024 को शिमला स्थित बाल आश्रम टुटीकंडी के दौरे के दौरान इस समस्या को संज्ञान में लिया और उपायुक्त, शिमला को समाधान…

Read More