Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो मंडी। हिमाचल में अदालत ने चिट्‌टा तस्करी में बड़ी सजा सुनाई है। मंडी में विशेष न्यायाधीश की अदालत ने 268 ग्राम चिट्‌टा (हेरोइन) के साथ पकड़े गए पांच आरोपियों को दोष साबित होने पर 14-14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 1.40 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। जुर्माना न भरने पर प्रत्येक को 16 माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। यह फैसला एनडीपीएस एक्ट के तहत व्यावसायिक मात्रा में चिट्टा रखने के अपराध में सुनाया गया। दोषी पाए गए आरोपियों में जोगिंद्रनगर तहसील के जलपेहड़ गांव निवासी राजकुमार, धारंडा के प्रदीप, जनेड़ के जीत…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान, कलना में तीन दिवसीय अंतर-सदनीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ वीरवार को संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने किया, जबकि कार्यालय अधीक्षक जे.पी. मेहता ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता की शुरुआत मार्च पास्ट से हुई, जिसमें मुख्य कमांडर नरेश कुमार के नेतृत्व में चारों सदनों के खिलाड़ियों ने सलामी दी। साक्षी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह में “नशा छोड़ो और खेल खेलो” थीम को अपनाते हुए खिलाड़ियों से आह्वान किया गया कि वे युवा पीढ़ी को नशे से दूर कर खेलों की ओर प्रेरित करें। इसी अवसर पर…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर की मासिक बैठक वीरवार को उपाध्यक्ष विशेषर लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी विशेष रूप से बैठक में उपस्थित रहे। एफआरए फाइल लौटाई, नए प्रस्ताव पासबैठक में वार्ड नंबर 5 की सड़क की एफआरए फाइल को हाउस ने लोक निर्माण विभाग को वापस भेज दिया, जबकि वार्ड नंबर 8 और 9 में बनने वाली सड़कों के लिए एफआरए बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। पदम स्कूल पार्किंग का ठेका तीन साल के लिएपदम स्कूल की पार्किंग को लेकर भी चर्चा हुई। नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इसे…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। शिमला में आयोजित एक विशाल प्रदर्शन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में कांग्रेस सरकार ने हिमाचल को अपराध, माफियाराज और कर्ज के दलदल में धकेल दिया है। उन्होंने दावा किया कि जनता में भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है और अब यह सरकार ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त बताते हुए आरोप लगाया कि अपराधियों को कांग्रेस सरकार…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग, जिला शिमला द्वारा गेयटी थिएटर में कलाकारों की ग्रेडिंग के लिए ऑडिशन आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन विभाग में पंजीकृत 30 कलाकारों ने गायन, नृत्य और वादन जैसी विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी। जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया के माध्यम से जिला शिमला के कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 27 मार्च, 2025 को भी प्रातः 11 बजे से गेयटी थिएटर में जारी रहेगी। ऑडिशन का उद्देश्य कलाकारों को मंच प्रदान करना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। चयनित कलाकारों को उनके…

Read More