एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर । पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग्स तस्करी के एक बड़े मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए सोनू गैंग के 9 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला मंडी के करसोग में की गई। ये आरोपी सोहन लाल उर्फ सोनू और गीता श्रेष्ठ के साथ मिलकर चिट्ठा/हेरोइन के धंधे में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों में हुकम चन्द उर्फ रिंकू वर्मा (28 वर्ष), मनशाणा, करसोग (मंडी), महेन्द्र कुमार (26 वर्ष), चौकी, तेबन, करसोग, (मंडी), विमल ठाकुर (25 वर्ष), चेखवा, सराहन, करसोग, (मंडी), टंकेश्वर दत्त उर्फ नेगू वर्मा (39 वर्ष), सेरी बंगलो, करसोग,…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर । विश्व हिंदू परिषद रामपुर इकाई ने शनिवार दोपहर बाद पुरोहित मंदिर के बाहर हिंदू नववर्ष विक्रमी संवत 2082 के आगमन पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि मदन भारती ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया, जिसमें परिषद के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन मनोज अग्रवाल व अनु गोस्वामी ने किया, जबकि मंच संचालन विनय शर्मा ने किया। वक्ताओं ने भारतीय और अंग्रेजी नववर्ष के बीच अंतर को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि भारतीय नववर्ष प्राकृतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, आर्थिक, सामाजिक और वैज्ञानिक दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण है। चैत्र मास में प्रकृति में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय और पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रामपुर का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। दोनों विद्यालयों में शनिवार को प्रधानाचार्यों द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें छात्रों और अभिभावकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। हालांकि, कुछ छात्र गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषयों में उत्तीर्ण नहीं हो सके। ऐसे छात्रों को पुनर्परीक्षा के लिए डिटेन किया गया है, जिससे वे दोबारा इन विषयों की परीक्षा देकर उत्तीर्ण हो सकें। विद्यालयों का समग्र परीक्षा परिणाम संतोषजनक रहा। विद्यालयों में घोषित परिणाम पदम स्कूल के सभागार में प्रधानाचार्य आर. सी. गुप्ता और कन्या…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोरामपुर बुशहर। एसजेवीएन की लूहरी जलविद्युत परियोजना चरण-1 में रक्तदान शिविर का आयोजन बिथल स्थित कार्यालय में किया गया। शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें कुल 72 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ-साथ परियोजना के कर्मचारियों, अनुबंध कर्मचारियों, हिम्पैस्को के सुरक्षा कर्मियों तथा महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। परियोजना प्रबंधन ने मानवता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं रक्तदान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल प्रदेश में आर्थिक चुनौती के बीच मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों के वेतन-भत्तों में भरी बढोतरी कर दी गई है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन सदन में मंत्रियों, विधायकों, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन, भत्ते और पेंशन में लगभग 24% की वृद्धि करने वाले तीन संशोधन विधेयक पेश किए, जिन्हें सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के समर्थन से ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। यह वेतन वृद्धि 2016 के बाद पहली बार हुई है। इस वृद्धि के बाद, विधायकों को अब लगभग ₹2,80,000 प्रति माह वेतन और भत्ते…