Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Thursday, October 1
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    क्राइम

    Hamirpur : वीडियो कॉल पर कहा- अलविदा , बेटी के गम में प्रवासी युवक ने दी जान

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 30, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के भोरंज थाना क्षेत्र के तहत लदरौर में एक प्रवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान श्रीकांत निवासी पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से लदरौर में एक ज्वेलरी दुकान में काम करता था। जानकारी के अनुसार, श्रीकांत बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसकी बेटी पश्चिम बंगाल में घर से भाग गई थी, जिससे वह बेहद आहत था। इसी मानसिक तनाव में उसने शराब का सेवन किया और रविवार शाम को परिवार को वीडियो कॉल की।

    कॉल पर उसने परिजनों को अलविदा कहा और बताया कि वह अब जीना नहीं चाहता। वीडियो कॉल में आत्महत्या की बात सुनकर परिवार घबरा गया और उन्होंने तुरंत पश्चिम बंगाल से लदरौर में रहने वाले अपने जानकारों को संपर्क किया। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। श्रीकांत का शव कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस कारणों की जांच में जुटी है।

    #EmotionalDistress #MentalHealth #SuicideAwareness #आत्महत्या #पश्चिमबंगाल #प्रवासीकामगार #भोरंज #मानसिकतनाव #हमीरपुर #हिमाचलसमाचार
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKumarsain: मिड डे मील वर्कर यूनियन ने की 20 मई की देशव्यापी हड़ताल की घोषणा
    Next Article Shimla : ज्वेलर से 11.35 लाख रुपये ठगे, टाटा स्टील के नाम पर सरिया ऑर्डर लेकर लगाई चपत
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Crime: रामपुर में 11 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

    October 1, 2026

    Kangra News : पालमपुर की महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर 15 लाख ठगे, पुलिस अधिकारी बनकर किया फोन

    September 26, 2026

    Crime: सुन्नी के ओगली में पिता-पुत्री की गुमशुदगी का दर्दनाक अंत, सतलुज से मिले दोनों के शव

    September 25, 2026

    Himachal : शिमला में बुजुर्ग से 5.51 लाख की साइबर ठगी: पेंशन कार्ड के नाम पर खाता ब्लॉक करने की दी धमकी

    September 24, 2026

    Shimla News : चिट्‌टा तस्करों पर शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 19 आरोपियों की 4.13 करोड़ की संपत्ति जब्त

    September 22, 2026

    Shimla News : करोड़ों की चोरी में उत्तराखंड आबकारी विभाग के उप निरीक्षक समेत चार गिरफ्तार, माल बांटने का आरोप

    September 22, 2026

    Kangra News : ऑनलाइन निवेश में करोड़ों के मुनाफे का झांसा, सेवानिवृत्त अधिकारी से 1.23 करोड़ की साइबर ठगी

    September 22, 2026

    Shimla News : सिम बंद होते ही बुजुर्ग के खाते से निकले 11.04 लाख, 33 UPI ट्रांजेक्शन से साइबर ठगी

    September 21, 2026

    Accident: मिनी सचिवालय के सामने एंबुलेंस और बोलेरो में टक्कर, रेफर मरीज को आधे घंटे बाद दूसरी एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

    September 19, 2026

    CRIME: जनगणना ड्यूटी से लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, वाहन खाई में गिरा

    September 17, 2026

    Shimla News: चिट्‌टा तस्करी नेटवर्क पर शिमला पुलिस की कार्रवाई, जलालाबाद-चंडीगढ़ से दो गिरफ्तार

    September 17, 2026

    Rampur News: मंगलाड़ खड्ड में एर्टिगा दुर्घटनाग्रस्त, किन्नौर के दो युवकों की मौत

    September 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 4 9 9 2
    Users Today : 122
    Total Users : 124992
    Total views : 245413
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.