एआरबी टाइम्स ब्यूरो रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल के पीएम श्री राजमाता शांति देवी मैमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, तकलेच की नौवीं कक्षा की छात्रा दिविशा, पुत्री तिलक राज शर्मा, को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) उत्तीर्ण करने पर विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजीत सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्रों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से न केवल छात्र अपना भविष्य संवार सकते हैं, बल्कि अपने विद्यालय और माता-पिता का नाम भी रोशन कर सकते हैं। साथ ही, इससे उन्हें भविष्य में…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला द्वारा आज आपदा जागरूकता दिवस के तहत एक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली 4 अप्रैल 1905 को कांगड़ा में आए विनाशकारी भूकंप में जान गंवाने वालों की स्मृति में निकाली गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सीटीओ से शेर-ए-पंजाब तक जाने वाली इस जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोअर बाजार से गुजरते हुए बच्चों ने नारेबाजी कर लोगों को भूकंप और आपदाओं के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि इस वर्ष कांगड़ा भूकंप को 120 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो किन्नौर। जिला रोजगार अधिकारी किन्नौर, सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए वेतन ₹17,000 से ₹21,000 प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। पात्रता मानदंड: शैक्षणिक योग्यता: 10वीं पास आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष न्यूनतम लंबाई: 168 सेमी न्यूनतम वजन: 52 किलोग्राम भर्ती तिथियां व स्थान: 7 अप्रैल को जिला रोजगार कार्यालय, रिकांगपिओ, 08 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय, पूह और 9 अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय, निचार (भाबानगर) इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों व रिज्यूम सहित सुबह 11 बजे निर्धारित स्थान…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। हिमाचल दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2025 को ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में आकर्षक परेड का आयोजन किया जाएगा, जिसमें शिमला पुलिस, यातायात पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, एसडीआरएफ, भारतीय पुलिस रिज़र्व वाहिनी के अतिरिक्त आपदा मित्र भी शामिल रहेंगे। परेड का पूर्वाभ्यास 11 अप्रैल, 2025 से आरंभ होगा। इसके अलावा, समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। उपायुक्त…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने संसद में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री से हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा शैक्षणिक संस्थानों को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि हिमाचल प्रदेश में चिकित्सा शैक्षणिक संस्थानों के उत्थान और मजबूती के लिए सरकार की ओर से क्या योजनाएं बनाई गई हैं? इन योजनाओं के लक्ष्य और उपलब्धियां क्या हैं? क्या सरकार ने आधुनिक बुनियादी ढांचे की उपलब्धता बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करने का प्रस्ताव किया है? और क्या सरकार देश के स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने…