Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Friday, October 30
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    हिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: किन्नौर के सीमावर्ती गांवों को स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, तांगलिंग खड्ड पर बैली पुल का उद्घाटन

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskApril 30, 2025Updated:November 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    आर्मी अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ बागवानी व राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    किन्नौर। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिले के अपने प्रवास के दौरान सीमावर्ती गांव छितकुल और कुन्नू-चारंग के लिए भारतीय सेना द्वारा प्रदान किए गए दो रोगी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन 136 इन्फेंट्री ब्रिगेड के सौजन्य से ऑपरेशन सद्भावना के तहत प्रदान किए गए हैं, जिससे सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को घर द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

    इसके उपरांत मंत्री ने 03 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत से निर्मित 55 मीटर लंबे तांगलिंग खड्ड बैली पुल का विधिवत उद्घाटन किया। इस पुल के निर्माण से ग्रामीणों की परिवहन सुविधा बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। मंत्री ने भीमसेन नेगी की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने प्रदेश भर में कई बैली पुलों का रिकॉर्ड समय में निर्माण किया है।

    राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास और सड़क संपर्क को प्राथमिकता दे रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वन अधिकार अधिनियम-2006 के तहत जनजातीय जिलों के भूमिहीन लोगों को भूमि अधिकार दिलाने की दिशा में सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और ग्राम पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

    इस अवसर पर मंत्री की धर्मपत्नी सुशीला नेगी, उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा, ब्रिगेडियर अनुराग पांडे, कमान अधिकारी सी.के. गुंदे, एसडीएम कल्पा अमित कल्थेक, एसडीएम निचार नारायण सिंह चौहान, सीएमओ डॉ. सोनम नेगी, जिला परिषद सदस्य हितेष नेगी, निचार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, पंचायत प्रधानगण, विभागीय अधिकारी और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    #ऑपरेशन्सद्भावना #कांग्रेससरकार #किन्नौर #ग्रामीणविकास #जगतसिंहनेगी #बैलीपुल #वनअधिकारअधिनियम #स्वास्थ्यसेवा #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleMandi : चरस रखने के दो दोषियों को 17-17 साल की सजा
    Next Article Pahalgam Attack : पाकिस्तान के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है कांग्रेस : जयराम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Education: हिमाचल में सीबीएसई स्कूलों के लिए 3,100 शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी, 30 हजार रुपये मिलेगा मासिक मानदेय

    October 28, 2026

    Rampur Bushahr: सराहन में कल होगा वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, 8 से 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना

    October 17, 2026

    Police: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: PST-PET के ई-कॉल लेटर जारी, अभ्यर्थी ऐसे करें डाउनलोड

    October 14, 2026

    Shimla: हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल

    September 25, 2026

    Shimla: किशाऊ परियोजना में हिमाचल के हित सुरक्षित, 2000 करोड़ का वित्तीय बोझ लाभान्वित राज्य उठाएंगे

    September 15, 2026

    Shimla: नशा तस्करों की कमाई अब जनता की होगी : मुख्यमंत्री

    September 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले CM सुक्खू, शानन-बैरा स्यूल समेत हिमाचल के विद्युत मुद्दे उठाए

    September 8, 2026

    Shimla: सड़क सुरक्षा और रख-रखाव को मजबूत करने के लिए अहम संशोधन : विक्रमादित्य सिंह

    September 5, 2026

    Shimla: 33 साल तक के होमगार्ड अब पुलिस भर्ती में ले सकेंगे भाग, आयु सीमा में मिली 5 साल की छूट

    August 12, 2026

    Delhi: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले विक्रमादित्य सिंह, नए शहर और शहरी परियोजनाओं के लिए मांगा केंद्र का सहयोग

    August 7, 2026

    Delhi: विक्रमादित्य सिंह ने गडकरी से की मुलाकात, हिमाचल की सड़क परियोजनाओं पर मिली बड़ी सौगात

    August 6, 2026

    Shimla: 1000 नई ई-बसें और 100 हाइड्रोजन बसें खरीदेगी सरकार, मुख्यमंत्री ने 297 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

    July 30, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Home Himachal Crime Politics
    Archives

    Our Visitor

    1 2 8 1 2 0
    Users Today : 0
    Total Users : 128120
    Total views : 250254
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.