Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Monday, September 14
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    राजनीति

    Pahalgam Attack : पाकिस्तान के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है कांग्रेस : जयराम

    ARB Times DeskBy ARB Times DeskMay 1, 2025Updated:November 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)
    शिमला में बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो

    शिमला। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं के बयानों को “दुखद” बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पाकिस्तान के पक्ष में खड़ी नजर आ रही है। उन्होंने बुधवार को शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि सोशल मीडिया पर भी कांग्रेस नेताओं की तरफ से आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। जयराम ने कहा कि सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस नेताओं को पूरी जानकारी दी गई थी, इसके बावजूद वे गलत बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देश की संवेदनाओं का सम्मान करते हुए ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए। उन्होंने बिना नाम लिए मंत्री जगत सिंह नेगी और धनीराम शांडिल पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के दो मंत्री ऐसे हैं जो किसी की नहीं सुनते और सेना व देश के खिलाफ बयान देते हैं। जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री और कांग्रेस हाईकमान से अपील की कि ऐसे मंत्रियों को पद से हटाया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के कैंडल मार्च में कुछ नेता भारत का उल्टा झंडा लेकर चले, जो शर्मनाक है। जयराम ने कहा कि जगत नेगी को सदन के भीतर और बाहर बेतुकी और निरर्थक बयानबाजी के लिए जाना जाता है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आतंकी हमले के जवाब में कुछ बड़ा होने वाला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके संकेत दे चुके हैं।

    सीएम का पलटवार, बोले – जिस दिन पूरा देश गम में था, जयराम नाच रहे थे

    उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जयराम के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आतंकी हमले के ग़म में डूबा था, उस दिन जयराम ठाकुर नाच रहे थे। उन्होंने कहा कि जयराम उन नेताओं पर उंगली उठा रहे हैं जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान दिया है। सीएम ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ा और संसाधनों की लूट करवाई। सुक्खू ने कहा कि आतंकी हमले के जवाब में प्रधानमंत्री जो भी कदम उठाएंगे, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहेंगे।

    #आतंकवाद #कांग्रेस #जयरामठाकुर #पहलगामहमला #बीजेपी #राजनीतिकविवाद #सीएमसुक्खू #हिमाचलप्रदेश
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleKinnaur: किन्नौर के सीमावर्ती गांवों को स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, तांगलिंग खड्ड पर बैली पुल का उद्घाटन
    Next Article Shimla : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा स्थगित, तैयारियों पर विराम
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Mandi News : हिमकेयर योजना पर जयराम ठाकुर का हमला, बोले- घोटाला है तो साबित करके दिखाएं

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr News: परिवहन निगमों के निजीकरण पर रोक की मांग, 21 सितंबर को सौंपेंगे ज्ञापन

    September 13, 2026

    Rampur Bushahr: भाजपा मंडल रामपुर की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन, सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों पर चर्चा

    September 12, 2026

    Kullu: किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अक्टूबर में रामपुर में किसान सभा का राज्य स्तरीय सम्मेलन

    September 11, 2026

    BJP: शिमला जिला परिषद में भाजपा का परचम, 2027 के बदलाव का बजा बिगुल : भाजपा मंडल रामपुर

    September 10, 2026

    Shimla News: शिमला जिला परिषद पर भाजपा का कब्जा, भूपेंद्र सिसोदिया अध्यक्ष और भरत कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: सिटी जोन रामपुर की विशेष बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन

    September 10, 2026

    Rampur Bushahr: शपथ पत्र और पावर ऑफ अटॉर्नी शुल्क बढ़ाना जनविरोधी : कौल सिंह नेगी

    September 7, 2026

    Shimla : अगर सरकार कर्मचारी हितैषी है तो कर्मचारी-पेंशनर धरने पर क्यों : जयराम ठाकुर

    September 1, 2026

    Rampur Bushahr: भारतीय जनता युवा मोर्चा रामपुर मंडल की मासिक बैठक आयोजित

    August 31, 2026

    Kullu: 412 मेगावाट परियोजना प्रभावित किसानों का निरमंड में प्रदर्शन, लंबित रॉयल्टी और मुआवजे की मांग

    August 26, 2026

    Rampur Bushahr: चुन्नी लाल रामपुर के अध्यक्ष, शिमला जिले में कांग्रेस एससी विभाग के छह ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

    August 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 2 8 1 4
    Users Today : 121
    Total Users : 122814
    Total views : 241863
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.