एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की आधिकारिक घोषणा हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने मंगलवार देर शाम चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए प्रदेश भर में आचार संहिता लागू कर दी है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और विभिन्न पदों के लिए राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। राज्य में पंचायत चुनाव तीन चरणों में कराए जाएंगे। 26, 28 और 30 मई को जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीसी) को अपने-अपने जिलों में…
Author: ARB Times Desk
♈ मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए संतुलन बनाए रखने का संकेत दे रहा है। व्यवसाय और नौकरी में जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसानदायक हो सकते हैं, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। कार्यक्षेत्र में किसी वरिष्ठ या अधिकारी के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है, लेकिन शांत और संयमित व्यवहार से स्थिति आपके पक्ष में हो सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना जरूरी होगा। पारिवारिक जीवन में संतान के व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती है, वहीं जीवनसाथी का सहयोग आपको मानसिक राहत देगा। स्वास्थ्य के मामले में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी हिमाचल प्रदेश के 10 प्रतिभाशाली खिलाड़ी नेपाल में आयोजित होने वाली 7वीं एशियन स्वात (फ्रेंच किकबॉक्सिंग) प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने खिलाड़ियों को भारतीय ध्वज सौंपकर काठमांडू के लिए रवाना किया। उपायुक्त ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है कि यहां के युवा अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर तिरंगे का मान बढ़ाएंगे। यह प्रतियोगिता 29 अप्रैल से 3 मई तक नेपाल के काठमांडू विश्वविद्यालय में आयोजित होगी,…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | कुल्लू कुल्लू के ऐतिहासिक ‘पीपल जातर’ मेले के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा तीन दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाश चंद राणा ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस शिविर का उद्देश्य आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा न्याय प्रणाली की सरल प्रक्रियाओं की जानकारी देना है। शिविर के माध्यम से लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत तथा विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर SJVN और NHPC के वित्त निदेशकों ने रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन का दौरा कर परियोजना के संचालन और वित्तीय प्रदर्शन की समीक्षा की। इस दौरान SJVN के निदेशक (वित्त) पार्थजीत डे और NHPC के निदेशक (वित्त) महेश कुमार शर्मा ने परियोजना की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। परियोजना प्रमुख विकास मरवाह और लुहरी हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के प्रमुख विवेक शर्मा ने अधिकारियों का स्वागत किया। दौरे के दौरान निदेशकों ने पावर हाउस का निरीक्षण किया और परियोजना के प्रदर्शन, उपलब्धियों तथा वित्तीय पहलुओं पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। प्रस्तुति में रामपुर HPS की परिचालन दक्षता,…