♈ मेष (Aries) आज आपकी राशि में सूर्यदेव की उपस्थिति आपको जबरदस्त आत्मविश्वास और ऊर्जा देगी। राशि स्वामी मंगल मीन राशि में होने से आपके फैसले भावनाओं से प्रभावित हो सकते हैं। तुला राशि के चंद्रमा आपको सलाह देते हैं कि अपनी बातों को संतुलित और कूटनीतिक तरीके से रखें। करियर के क्षेत्र में आज टीम वर्क के जरिए अच्छे परिणाम मिल सकते हैं, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज या ईमेल को भेजने से पहले दोबारा जांच जरूर करें। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत रहेगी, हालांकि अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9 उपाय: सूर्य को जल अर्पित…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर पंचायती राज चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने सभी विभागीय अधिकारियों और पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि मतदान से पहले सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। वीरवार को पंचायत समिति सभागार रामपुर में आयोजित समन्वय बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदान केंद्रों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय, फर्नीचर और मतदाताओं व चुनाव कर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने बताया…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (POCSO कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने एक अहम फैसले में आरोपी अर्जुन सिंह को POCSO अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास तथा 15,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि जनवरी 2023 में नाबालिग पीड़िता अपने परिवार के साथ रिकांगपिओ आई थी। इस दौरान वह शौच के लिए बाहर गई, जहां से आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता के लापता होने पर परिजनों ने थाना…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर नगर परिषद चुनाव के दूसरे दिन नामांकन प्रक्रिया में खासा उत्साह देखने को मिला। भाजपा और भाजपा समर्थित कुल 10 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी सरगर्मियों को तेज कर दिया है। विभिन्न वार्डों से उम्मीदवारों ने सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपनी दावेदारी पेश की। वार्ड नंबर दो से अश्वनी नेगी ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर तीन से जय श्री गोयल, राज चौधरी और साधना शर्मा ने पर्चे दाखिल किए। वार्ड नंबर चार से राकेश गुप्ता, करण शर्मा और स्वाति बंसल ने चुनावी मैदान में उतरने का ऐलान किया। इसके…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर जिला शिमला पुलिस अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना रामपुर पुलिस ने नोगली क्षेत्र में गश्त के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 218 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 29 अप्रैल को गश्त के दौरान एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद हुई, जिनमें ट्यूबोर्ग बीयर, ब्लेंडर्स प्राइड, रॉयल स्टैग, ऑल सीजन, रॉयल चैलेंज, स्टर्लिंग रिजर्व, सोलन नंबर-1, आइकोनिक व्हाइट, नाटी नंबर-1 और ऊना नंबर-1 शामिल हैं। वाहन में…