एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर में फाग मेला 2026 आज से शाही महल परिसर में शुरू हो रहा है। मेले के लिए कुल 21 देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया है। पहले दिन दोपहर में महल परिसर में देवताओं का आगमन होगा। नगर परिषद की ओर से प्रवेश द्वार पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद देवी-देवता बारी-बारी से राजगद्दी को आशीर्वाद देंगे। शाही परिवार की ओर से भी महल के मुख्य द्वार पर स्वागत होगा। शाम तक देवता अपने रात्रि ठहराव स्थलों की ओर रवाना होंगे। अगले दिन सुबह वे बाजार की ओर प्रस्थान करेंगे और पूरे बाजार…
Author: ARB Times Team
🐏 मेष / Aries सेहत पर ध्यान दें और समय व धन बर्बाद करने वाले लोगों से दूरी बनाएँ। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वादे सोच-समझकर करें। काम में नई तकनीक अपनाएँ।शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: केसरिया, पीलाउपाय: गौ-दान करें या बराबर का दान किसी गौ आश्रम में करें। 🐂 वृष / Taurus स्पष्ट और निडर नजरिया दोस्तों या परिवार को चोट पहुँचा सकता है। उधार लौटाएँ और बड़े फैसले से पहले परिवार की राय लें। अप्रत्याशित रोमांस संभव है। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ाएँ। राय देने में संकोच न करें।शुभ अंक: 3…
एआरबी टाइम्स | भावानगर जिला किन्नौर के निचार खंड की ग्राम पंचायत रूपी का विभाजन कर शीगारचा को अलग पंचायत का दर्जा देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। क्षेत्र के लोगों ने प्रदेश सरकार से इस मामले में शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार प्रदेश सरकार तथा किन्नौर के विधायक एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के समक्ष रूपी पंचायत के विभाजन का मुद्दा उठा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत रूपी का क्षेत्रफल काफी विस्तृत और…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 18 मार्च से पुनः आरंभ होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से मंगलवार देर शाम इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जानकारी दी कि 21 मार्च को मुख्यमंत्री वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि 18 और 20 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके बाद 23 से 28 मार्च तक बजट पर सामान्य चर्चा और कट मोशन प्रस्ताव लिए जाएंगे। 30 मार्च को सदन में बजट पारित किया जाएगा, जबकि पूरा सत्र 2 अप्रैल तक चलेगा। सरकार ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने विभिन्न श्रेणियों के पदों को भरने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार मार्च के अंतिम सप्ताह तक कई महत्वपूर्ण पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही कुछ पदों के लिए आवेदन में सुधार (Correction Window) का अवसर भी दिया गया है। 4 से 7 मार्च तक खुलेगी करेक्शन विंडो आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि पोस्ट कोड 26002 (अंग्रेजी अध्यापक) और पोस्ट कोड 26003 (गणित अध्यापक) के अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का अवसर…