Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | हमीरपुर  हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) हमीरपुर ने HPTU HPCET 2026 प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। इस वर्ष विश्वविद्यालय को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए कुल 9704 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रवेश परीक्षा 9 और 10 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के 10 जिलों में 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बीटेक पाठ्यक्रम के लिए 5575 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि बी फार्मेसी के लिए 3085 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसके अलावा 380 अभ्यर्थियों ने बीटेक और बी फार्मेसी दोनों पाठ्यक्रमों के…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | ऊना  हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल अंब से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां उस वक्त शादी की खुशियां अचानक मायूसी में बदल गईं, जब हल्दी की रस्म के दौरान दूल्हे की होने वाली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जानकारी के अनुसार, दूल्हे पक्ष के घर में शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। रिश्तेदार, परिजन और गांव के लोग पारंपरिक ‘बटने’ यानी हल्दी की रस्म में शामिल थे। घर में उत्सव जैसा माहौल था और सभी आगामी विवाह समारोह को लेकर उत्साहित थे। इसी दौरान अचानक सूचना मिली…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों से पहले बड़ा कानूनी बदलाव लागू हो गया है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज संशोधन अधिनियम 2026 अब प्रभावी हो गया है। इस नए कानून के तहत चिट्टा और नशीले पदार्थों से जुड़े मामलों में संलिप्त व्यक्ति अब पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। नए प्रावधान के मुताबिक यदि कोई उम्मीदवार चुनाव जीतने के बाद भी ऐसे मामले में दोषी पाया जाता है, तो उसे जनप्रतिनिधि की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी। सरकार का मानना है कि इस फैसले से पंचायत स्तर पर साफ-सुथरी छवि वाले प्रतिनिधियों को बढ़ावा मिलेगा…

Read More

♈ मेष (Aries)आज चंद्रमा आपकी राशि से नवम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे आपके भीतर आशावाद और कुछ नया सीखने की तीव्र इच्छा जागेगी। आप अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त कर पाएंगे और आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है, लेकिन उत्साह के साथ व्यावहारिक सोच बनाए रखना जरूरी होगा। लग्न में सूर्य आपकी नेतृत्व क्षमता को निखार रहे हैं। हालांकि बुध के अस्त होने से बातचीत में थोड़ी उलझन रह सकती है। बारहवें भाव में मंगल और शनि मानसिक दबाव बढ़ा सकते हैं। योजनाएं सफल होंगी, लेकिन अचानक खर्च बजट बिगाड़…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर नगर परिषद रामपुर के आगामी चुनावों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पदम स्कूल रामपुर के सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्हें चुनाव प्रक्रिया के सभी अहम पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में…

Read More