एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी Sardar Patel University Mandi के दूसरे दीक्षांत समारोह में राज्यपाल Kavinder Gupta ने छात्रों को ‘विकसित भारत 2047’ का निर्माता बनने का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से ज्ञान, नवाचार और नैतिक मूल्यों के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंडी में आयोजित इस समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और जिम्मेदारी का उत्सव है। उन्होंने छात्रों से व्यक्तिगत सफलता से आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। दीक्षांत समारोह के दौरान…
Author: ARB Times Desk
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal Pradesh में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 7, 8 और 11 मई को अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पंचायत प्रधान और पंचायत सदस्य के उम्मीदवार पंचायत कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) के पास नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं पंचायत समिति के उम्मीदवार तहसीलदार कार्यालय में तहसीलदार के समक्ष…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Himachal Panchayat Election 2026 से पहले चुनावी नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं। राज्य सरकार ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नया ऑर्डिनेंस लागू किया है। वहीं, दूसरी ओर आशा वर्करों को पंचायत चुनाव लड़ने से रोकने के फैसले पर Himachal Pradesh High Court ने अंतरिम रोक लगाकर बड़ी राहत दी है। इन दोनों फैसलों का सीधा असर आगामी पंचायत चुनावों पर पड़ने वाला है। राज्य सरकार की ओर से पारित नए ऑर्डिनेंस के अनुसार अब यदि ससुर का सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया जाता है तो…
♈ मेष (Aries) आज चंद्रदेव आपकी राशि से नवम भाव में विराजमान हैं, जो भाग्य, धर्म, यात्रा और उच्च ज्ञान का प्रतिनिधित्व करता है। आज का दिन केवल व्यस्त रहने का नहीं, बल्कि जीवन के उद्देश्य को समझने और अपने अनुभवों से सीखने का संकेत दे रहा है। आपकी राशि में स्थित सूर्यदेव आपको भरपूर ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदान करेंगे। हालांकि धनु राशि में स्थित चंद्रमा यह दर्शाते हैं कि इस ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करना अधिक जरूरी होगा। शिक्षा, करियर, धार्मिक कार्यों और नई योजनाओं में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आज तर्क से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर सतलुज नदी पर निर्माणाधीन 210 मेगावाट लूहरी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित 129 विस्थापित परिवारों को रोजगार के एवज में पांच-पांच लाख रुपये की एकमुश्त राशि देने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए पात्र परिवारों को 31 मई तक अपने विकल्प प्रस्तुत करने होंगे। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। परियोजना से प्रभावित शिमला और कुल्लू जिला के परिवारों को प्रशासन ने एकमुश्त राशि अथवा वार्षिकी (एन्युटी) का विकल्प चुनने के लिए आवेदन करने का आह्वान किया है। नियमानुसार इन विस्थापितों को परियोजना में स्थायी रोजगार दिया जाना…