Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर के ऐतिहासिक राजदरबार मैदान में आयोजित प्राचीन एवं जिला स्तरीय चार दिवसीय फाग मेले के दूसरे दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों और धार्मिक आस्था के साथ देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा रामपुर शहर देव वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों से गुंज उठा। मेले में इस वर्ष 21 देवी-देवता शिरकत कर रहे हैं। फाग मेला हिमाचल की समृद्ध देव संस्कृति, लोक परंपराओं और सामाजिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐतिहासिक रूप से यह मेला बुशहर रियासत के समय से आयोजित होता आ रहा है, जब राजपरिवार की देखरेख में देवताओं का…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशा तस्करी से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने जेल में बंद पति को चिट्‌टा (हेरोइन) पहुंचाने के इरादे से जिला कारागार पहुंच गई। हालांकि, जेल प्रशासन की सतर्कता के कारण उसकी यह कोशिश नाकाम हो गई। तलाशी के दौरान महिला के पास से 1.3 ग्राम चिट्‌टा बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना वीरवार दोपहर की है। मंडी जिला कारागार में कैदियों से मिलने का निर्धारित समय चल रहा था। इसी दौरान सुनीता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला केंद्र सरकार ने गुरुवार देर रात देश के कई राज्यों में राज्यपाल बदले हैं। इस क्रम में जम्मू के कविंद्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, हिमाचल के मौजूदा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को अब तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार हिमाचल प्रदेश और लद्दाख सहित देश के कुल नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्तियों और तबादलों में बदलाव किया गया है। लद्दाख के उप-राज्यपाल थे कविंद्र गुप्ता हिमाचल के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता इससे पहले लद्दाख के उप-राज्यपाल के रूप…

Read More

♈ मेष (Aries)आज का दिन कार्यक्षमता और स्वास्थ्य पर ध्यान देने वाला रहेगा। आप अपने काम में अनुशासन बनाए रखेंगे, जिससे करियर में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और जिम्मेदारी सीनियर्स को प्रभावित कर सकती है। हालांकि, बातचीत में थोड़ी सावधानी रखें, क्योंकि छोटी गलतफहमी भी विवाद का कारण बन सकती है। आर्थिक मामलों में खर्च और आय का संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ सहयोग और समझदारी से रिश्ता मजबूत होगा।उपाय: ‘ॐ शर्वणभवाय नमः’ मंत्र का जाप करें।शुभ रंग: क्रिमसन लाल, सफेद | शुभ अंक: 9 ♉ वृषभ (Taurus)आज आपकी…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर के  स्प्रिंगडेल स्कूल खनेरी की कक्षा छठी की छात्रा अर्शी कामटस ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में अपना स्थान पक्का किया है। अर्शी ने यह उपलब्धि अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी में उपलब्ध एकमात्र सीट हासिल कर प्राप्त की है, जो स्कूल और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। हर वर्ष आयोजित होने वाली अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) के माध्यम से देशभर के सैनिक स्कूलों में प्रवेश दिया जाता है। अर्शी कामटस ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर इस चुनौतीपूर्ण…

Read More