एआरबी टाइम्स ब्यूरो | सोलन हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सलोगड़ा क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले बाप ने ढाई साल के मासूम बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान राज थापा (निवासी नेपाल) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 10–12 दिन पहले आरोपी का अपनी पत्नी तारा देवी और उसके पहले पति राजेंद्र महत के साथ बच्चे के पालन-पोषण को लेकर विवाद…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला शिमला जिले में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला प्रशासन ने जिला परिषद वार्डों के पुनर्सीमांकन के बाद उनकी अंतिम सूची जारी करते हुए अधिसूचना प्रकाशित कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब जिले में जिला परिषद के कुल 25 वार्ड होंगे, जबकि पहले इनकी संख्या 24 थी। खशधार वार्ड को विभाजित कर क्वार को नया जिला परिषद वार्ड बनाया गया है।प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में बताया गया है कि पुनर्सीमांकन को लेकर प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निपटारा कर लिया गया है।…
♈ मेष (Aries) आज का दिन आत्मविश्वास और सजगता से आगे बढ़ने का है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएँ। जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, जिससे खर्च भी बढ़ सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और अधिकारी आपकी सराहना कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।🔢 शुभ अंक: 3🎨 शुभ रंग: केसरिया, पीला ♉ वृष (Taurus) स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे और व्यायाम का लाभ मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ के संकेत हैं। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे वातावरण खुशनुमा रहेगा।…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, सांगला राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज सांगला वैली में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय होली उत्सव के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने देवता बेरिंग नाग मंदिर प्रांगण में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि होली उत्सव हमारी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति का प्रतीक है। आधुनिक सूचना प्रौद्योगिकी के इस युग में जनजातीय जिला किन्नौर के युवाओं को अपने रीति-रिवाजों पर गर्व करना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स में “यूथ एंड आइकन अवार्ड” से सम्मानित किए जाने के उपलक्ष्य में मंगलवार को रामपुर पहुंचने पर ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया गया। यह सम्मान उन्हें युवा नेतृत्व, बौद्धिक क्षमता, राजनीतिक दक्षता तथा प्रदेश में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन रामपुर के भैरा खड़ के समीप सैकड़ों स्थानीय नागरिकों, युवाओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पवर्षा के साथ मंत्री का स्वागत किया। दत्तनगर, भद्रास, नोगली, निरथ और…