Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads
    Saturday, September 19
    एआरबी टाइम्स
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • कांगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • ऊना
      • चंबा
      • मंडी
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • बिलासपुर
      • रामपुर बुशहर
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • क्राइम
      • अदालत
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • राशिफल
    एआरबी टाइम्स
    बिलासपुर

    बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: छत पर लोहे की रेलिंग में करंट उतरा, चपेट में आने से इकलौते बेटे की मौत

    बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के दधोल कलां गांव में छत की लोहे की रेलिंग में करंट आने से 25 वर्षीय पंकज की मौत हो गई। पंकज अपने परिवार का इकलौता बेटा था। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    ARB Times DeskBy ARB Times DeskAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एआरबी टाइम्स ब्यूरो,  बिलासपुर | बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की दधोल पंचायत स्थित दधोल कलां गांव में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा पेश आया। घर की छत पर काम करते समय लोहे की रेलिंग में अचानक आए करंट की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान दधोल कलां निवासी पंकज (25) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था।

    कैस हुआ हादसा?

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे पंकज किसी काम से अपने घर की छत पर गया था। इसी दौरान उसका हाथ छत पर लगी लोहे की रेलिंग से छू गया। रेलिंग में किसी तकनीकी खराबी या कटे तार की वजह से अचानक जोरदार करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट का तीखा झटका लगते ही पंकज अपना संतुलन खो बैठा और छत से सीधे नीचे जमीन पर आ गिरा। हादसे के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल पंकज को इलाज के लिए पहले एक स्थानीय निजी अस्पताल ले गए। वहां से प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे तुरंत नागरिक अस्पताल घुमारवीं रेफर कर दिया। हालांकि, चिकित्सकों के भरसक प्रयासों के बावजूद उपचाराधीन पंकज की जान नहीं बचाई जा सकी।

    गांव में पसरा मातम, आर्थिक सहायता की मांग

    पंकज के आकस्मिक निधन की खबर से दधोल कलां गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पंचायत प्रधान पुरुषोत्तम ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए बताया कि पंकज अपने मां-बाप का इकलौता सहारा था। उन्होंने जिला प्रशासन बिलासपुर से पीड़ित परिवार को तुरंत फौरी राहत और उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान करने की मांग की है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी गहनता से जांच कर रही है कि आखिर छत की लोहे की रेलिंग में करंट कैसे उतरा और इसके लिए क्या कोई तकनीकी लापरवाही जिम्मेदार थी।

    #ARBtimes #BilaspurNews #DadholKalan #ElectricShockAccident #GhumarwinNews #HimachalAccident #HimachalNews
    Share. Facebook Twitter Telegram Email WhatsApp
    Previous ArticleShimla : हिमाचल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारियों के लंबित 15% DA के भुगतान पर 12 सप्ताह में निर्णय ले सरकार
    Next Article Himachal : पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल विश्वनाथ शर्मा का निधन; देश के पहले परमवीर चक्र विजेता मेजर सोमनाथ शर्मा के थे छोटे भाई
    ARB Times Desk
    • Website

    Related Posts

    Bilaspur News : स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को मिला नया व्यावसायिक अवसर, फोरलेन पर फूड वैन शुरू

    September 6, 2026

    Bilaspur News: हर पंचायत में लगेगा ऑटोमेटिक रेन गेज, ब्लॉक स्तर पर वेदर स्टेशन; किसानों को मिलेगा सटीक मौसम डेटा

    September 3, 2026

    Bilaspur News : ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल 650 शिक्षा केंद्रों तक पहुंची, 12 हजार बच्चे लाभान्वित : राज्यपाल

    September 2, 2026

    Bilaspur News: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, बैंक से लेकर बिजली-पानी के मामलाें का होगा निपटारा

    September 2, 2026

    Himachal Polytechnic: अंकों की जगह अब मिलेंगे ग्रेड, पहली बार CGPA आधारित डिप्लोमा

    September 2, 2026

    Himachal : NMMS छात्रवृत्ति परीक्षा 2026-27: आवेदन की तारीख बढ़ी, 11 सितंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

    September 2, 2026

    Bilaspur : नैना देवी मंदिर में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए बन रहे रैंप-लिफ्ट, 31 मार्च तक सुविधा

    September 1, 2026

    Bilaspur : आपदा राहत के 1500 करोड़ नहीं मिले, एक साल से हिमाचल कर रहा इंतजार : धर्माणी

    August 31, 2026

    Bilaspur: मुख्यमंत्री ने वन मित्रों का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने की घोषणा

    August 15, 2026

    AIIMS Bilaspur: हिमाचल में पहली सफल हैंड रिवैस्कुलराइजेशन सर्जरी, एम्स बिलासपुर ने बचाया मरीज का हाथ

    August 12, 2026

    Bilaspur : बस में सफर कर रही पंजाब की युवती से 58 ग्राम चिट्टा बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    August 5, 2026

    Himachal : सरकारी पौधे निजी नर्सरी में बेचे; बिलासपुर में वन रक्षक निलंबित, ₹75 हजार जुर्माना

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    Useful links

    🛡️ Government Links

    • भारत सरकार पोर्टल
    • हिमाचल प्रदेश सरकार
    • हिमाचल पुलिस
    • हिमाचल प्रदेश सचिवालय
    • NIC
    • RTI Online
    • Election Commission of India

    🎓 Education & Universities

    • HP University (HPU)
    • Central University HP
    • SPU Mandi
    • IGMC Shimla
    • HP Technical University

    💼 Jobs & Services

    • National Career Service
    • HP Employment Portal
    • HPPSC
    • HPSSSB
    • MyGov India
    • UIDAI Aadhaar Services
    Categories
    Archives

    Our Visitor

    1 2 3 5 4 6
    Users Today : 23
    Total Users : 123546
    Total views : 243035
    Home Himachal Crime Politics
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy 
    • Editorial Policy
    • Terms & Conditions
    Copyright © 2026 ARB Times. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.