एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला Urban Local Body Elections 2026 के तहत राज्य निर्वाचन आयोग ने रोहड़ू नगर परिषद और नारकंडा नगर पंचायत के आम चुनावों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के जारी होने के साथ ही प्रदेश के 53 शहरी निकायों में चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मतदाता सूची जारी न होने के कारण रोहड़ू और नारकंडा निकायों का चुनाव कार्यक्रम पहले रोका गया था, जिसे अब अंतिम रूप देकर घोषित कर दिया गया है। 👉 यह भी पढ़ें : Election: हिमाचल में शहरी निकाय चुनाव का ऐलान:…
Author: ARB Times Desk
♈ मेष (Aries) चन्द्रमा छठे भाव में होने से आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। छोटी-छोटी लापरवाही भी परेशानी दे सकती है, इसलिए दिनचर्या संतुलित रखें। बारहवें भाव में शनि, मंगल और बुध का गोचर खर्च और मानसिक दबाव बढ़ा सकता है, जिससे मन थोड़ा विचलित रह सकता है। हालांकि तृतीय भाव में गुरु और सूर्य आपकी हिम्मत और आत्मविश्वास को मजबूत करेंगे। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी, इसलिए जल्दबाजी से बचें। बिजनेस में नए प्लान बन सकते हैं।शुभ रंग: लाल, पीलाउपाय: सूर्य उपासना करें और श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का 3 बार पाठ करें ♉ वृषभ (Taurus) शुक्र…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, कुल्लू जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें जिले की सड़कों को सुरक्षित और बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम लोगों की सहभागिता भी बेहद जरूरी है। बैठक में मनिकरण–बरशैणी, सिउंड–रैला और NH-305 सड़क मार्ग पर विशेष चर्चा हुई, जहां पर्यटकों और वाहनों का दबाव अधिक रहता है। इन सड़कों की वर्तमान स्थिति, यातायात भार और संभावित खतरों का आकलन करते हुए सुधार कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया। समिति…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश में ग्रीन पंचायत परियोजना अब ज़मीनी स्तर पर साकार होती दिख रही है। शिमला ज़िले के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की धरेच ग्राम पंचायत प्रदेश की पहली ग्रीन पंचायत बन गई है, जहां 500 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजना ने सफलतापूर्वक बिजली उत्पादन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने कसुम्पटी दौरे के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया। करीब 1 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से तैयार इस सौर संयंत्र का निर्माण कार्य जनवरी 2025 में शुरू हुआ था, जिसे 30 मार्च 2026 को विद्युत…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू उपमंडल के कुलगांव में एक धार्मिक आयोजन के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक महिला की जान ले ली। यह दर्दनाक घटना रविवार देर रात उस समय हुई, जब देवता के अनुष्ठान में लोग पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर नाच-गा रहे थे। महिला की पहचान रीतिका उर्फ गुड़िया निवासी गांव बकोरा, आंध्रा (चिड़गांव) के रूप में हुई है। उधर, पुलिस ने मामले में दो आरोपियों रजत और अमित को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। हर्ष फायरिंग बनी मौत की वजह प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयोजन के दौरान कुछ लोग हर्ष…