Author: ARB Times Desk

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटरिंग अभियान को तेज करते हुए बिजली बोर्ड ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई उपभोक्ता स्मार्ट मीटर लगाने में बाधा डालता है, तो उसे 24 घंटे का लिखित नोटिस देकर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से काटी जा सकती है। बोर्ड प्रबंधन ने शिमला, हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जोन के मुख्य अभियंताओं (ऑपरेशन) को निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य तय समयसीमा में हर हाल में पूरा किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फील्ड अधिकारियों को…

Read More

♈ मेष (Aries)आज चंद्रमा आपके पंचम भाव में रहकर आत्मविश्वास, क्रिएटिविटी और नई शुरुआत का जोश बढ़ाएंगे। लग्न में सूर्य की उपस्थिति आपको नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की ताकत दे रही है, जिससे आप हर काम में आगे रहने की कोशिश करेंगे। हालांकि बारहवें भाव में बुध, मंगल और शनि की स्थिति मानसिक बेचैनी और अनावश्यक खर्चों का संकेत देती है। बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचें। शुभ रंग : केसरिया | शुभ अंक : 9उपाय : सूर्यदेव को जल अर्पित करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। ♉ वृषभ (Taurus)आज चंद्रमा आपके चौथे भाव में रहकर घर-परिवार, सुख-सुविधा…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर पूर्व हिमकोफेड चेयरमैन एवं भाजपा युवा नेता कौल सिंह नेगी ने रविवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम 15/20 क्षेत्र के अंतर्गत क्याओ बूथ संख्या 133 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 133वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम हमेशा प्रेरणादायी, उत्साहवर्धक और ज्ञानवर्धक होता है। उन्होंने कहा कि इस लोकप्रिय कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचार कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश की प्रगति और आत्मनिर्भरता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर नशा तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जिला शिमला पुलिस ने आदतन एवं बार-बार अपराध करने वाले तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है। इसी कड़ी में रामपुर के आरोपी चेतन चौहान को PIT-NDPS Act के तहत गिरफ्तार कर कैथू जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी में संलिप्त पुनरावृत्ति करने वाले अपराधियों के खिलाफ कठोर निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से PIT-NDPS Act के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। इसी तहत चेतन चौहान, पुत्र मोहर सिंह, निवासी गांव बदावली, डाकघर नौगली, तहसील रामपुर, जिला…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला  राजधानी शिमला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी गई है। राष्ट्रपति 27 अप्रैल को शिमला पहुंचेंगी, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। इस दौरे के लिए करीब 1000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था लगभग एक सप्ताह तक लागू रहेगी। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा सख्ती मुख्य रूप से वीआईपी मूवमेंट के दौरान ही बढ़ाई जाएगी, ताकि आम जनता और पर्यटकों को कम से कम असुविधा हो। डीआईजी अंजुम आरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पूरे…

Read More