एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर बुशहर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय फाग मेले को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी (नागरिक) हर्ष अमरेन्द्र सिंह ने की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए मेले को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य रूप से आयोजित करने के निर्देश दिए गए। 5 से 8 मार्च तक होगा फाग मेला अधिकारियों ने बताया कि रामपुर फाग मेला 2026 का आयोजन 5 मार्च से 8 मार्च तक ऐतिहासिक राज दरबार रामपुर परिसर में किया जाएगा। 5 मार्च…
Author: ARB Times Team
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (आईजीएमसी) शिमला में अत्याधुनिक थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए ठोस कदम उठा रही है और आने वाले एक वर्ष के भीतर आईजीएमसी शिमला सहित चमियाना, नेरचौक, हमीरपुर और टांडा मेडिकल कॉलेजों में एम्स दिल्ली की तर्ज पर हाई-एंड मशीनें स्थापित की जाएंगी। इसी बीच, मुख्यमंत्री ने रामपुर के विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन नंदलाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और शीघ्र स्वास्थ्य…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | धर्मशाला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के सुधेड़ गांव में ‘ब्रजेश्वरी महिला मंडल’ के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ग्रामीणों, खासकर महिलाओं से लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की राशि इकट्ठा कर फरार हो गई। इस घटना से कई परिवारों की जीवनभर की जमा-पूंजी डूब गई है। बेटियों की शादी, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतों के लिए जो पैसा वर्षों से जोड़ा गया था, वह अब संकट में पड़ गया है। ऐसे दिया ठगी को अंजाम? जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला ने करीब एक साल…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रोहड़ू हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष अजय नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के विभिन्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) आधार पर कार्यरत 781 प्रवक्ता पिछले 13–15 वर्षों से दूरदराज एवं दुर्गम क्षेत्रों में पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब शिक्षा विभाग में रिक्तियां अपने चरम पर थीं और शैक्षणिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना बड़ी चुनौती थी, तब इन शिक्षकों ने विभाग का मजबूती से साथ निभाया और शिक्षा व्यवस्था को संभाले रखा। एलडीआर नीति में शामिल कर बोर्ड…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर उपमंडल के पुलिस थाना झाकड़ी के तहत कुन्नी गांव में 26 फरवरी से लापता एक महिला का शव गहरी खाई से बरामद किया गया। मृतका की पहचान 45 वर्षीय कृष्णा देवी, पत्नी दीवान सिंह, निवासी कुन्नी, शाहधार के रूप में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी 26 फरवरी की सुबह घर से निकली थीं, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने परिजनों…