एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर सर्वपल्ली राधाकृष्णन बी.एड./एम.एड. एवं डिग्री कॉलेज, बालना (नोगली) में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पंचायती राज व्यवस्था और ग्रामीण विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में एकलव्य सदन, गौतम बुद्ध सदन, कौटिल्य सदन और अर्जुन सदन के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने तर्कों के माध्यम से पंचायती राज प्रणाली के विभिन्न पहलुओं पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध सदन ने प्रथम और एकलव्य सदन ने…
Author: ARB Times Desk
♈ मेष (Aries) आज दिन की शुरुआत भावनात्मक और थोड़ा अंतर्मुखी रह सकती है। चंद्रमा कर्क राशि में होने से परिवार और निजी जीवन पर ध्यान रहेगा। शाम को चंद्रमा के सिंह में आते ही आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। करियर में सूर्य का साथ आपको नेतृत्व क्षमता देगा और नए निर्णय लेने में मदद करेगा। हालांकि बुध के कमजोर होने से मानसिक तनाव या ओवरथिंकिंग हो सकती है, इसलिए खुद को शांत रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और सुख-सुविधाओं पर खर्च संभव है। प्रेम जीवन में शाम रोमांटिक रहेगी, लेकिन सुबह मूड स्विंग्स से बचें।उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएंशुभ रंग:…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला शिमला के ढली क्षेत्र में पुलिस ने एक निजी गेस्ट हाउस में दबिश देकर पंजाब के एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल राणा निवासी फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ढली थाना टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक निजी गेस्ट हाउस के कमरे में ठहरा युवक चिट्टा लेकर आया है और स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहरअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) संगठनात्मक जिला रामपुर के कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर स्थित नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान की प्रशिक्षु छात्राओं की गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थी परिषद को जब छात्राओं की परेशानियों की जानकारी मिली, तो परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की। छात्राओं ने अपनी प्रमुख समस्याओं में बताया कि एक ही कक्ष में 15-15 छात्राओं को ठहराया जा रहा है, जिससे संस्थान में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का स्पष्ट संकेत मिलता है। इसके अलावा पूरे हॉस्टल में लगभग 85 छात्राओं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों के बढ़ते हमलों ने आम जनता की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उप-मंडलाधिकारी (एसडीएम) रामपुर, हर्ष अमरेंद्र सिंह ने नगर परिषद को तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जन सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एक वर्ष में बढ़े हमले, बुजुर्ग हुए शिकार आधिकारिक आंकड़ों और स्थानीय शिकायतों के अनुसार, पिछले एक वर्ष के दौरान रामपुर में बंदरों के काटने…