Author: ARB Times Team

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, मंडी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के सरकीधार में 3.29 करोड़ रुपए लागत से निर्मित उच्च और प्राथमिक विद्यालय भवन तथा पंचायत घर का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में प्राकृतिक आपदा का केंद्र जिला मंडी रहा, जिसमें जान-माल का भारी नुकसान हुआ। कई विद्यालय भवन और शिक्षा विभाग की संपदा भी क्षतिग्रस्त हुई थी। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को त्वरित राहत देने और नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के माध्यम से कुल 27.61 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए। शिक्षा मंत्री ने…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, शिमला उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय मासिक एनकॉर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संबोधित करते हुए उपायुक्त शिमला ने कहा कि एनकार्ड समिति नशे की समस्या को सामाजिक और कानूनी दोनों स्तरों पर नियंत्रित करने का प्रयास करती है। यह समिति शिमला को प्रशासन और समाज के सहयोग से नशा-मुक्त बनाने की दिशा में कार्य करती है। इसके माध्यम से न केवल अपराध को कम करने का प्रयास किया जाता है बल्कि युवाओं को सुरक्षित और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जाता है।…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर बुधवार को देशभर में जिला एवं मंडल स्तर पर ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में रामपुर में भी विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एकत्रित होकर उपमंडल अधिकारी रामपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मनदाविया को ज्ञापन प्रेषित किया। कार्यक्रम के दौरान हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश कुमार पराशर ने बताया कि हाल ही में जगन्नाथ पुरी में आयोजित अखिल भारतीय अधिवेशन में श्रमिक हितों से जुड़े पाँच महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इन प्रस्तावों में श्रम कानूनों…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो, रामपुर बुशहर रामपुर में 3 मार्च को ब्लॉक कांग्रेस द्वारा प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की ओर से भी मंत्री का विशेष अभिनंदन किया जाएगा। बुधवार को आयोजित विशेष बैठक की अनुसूचित जाति विभाग की बैठक अध्यक्ष चुन्नी लाल जिंटा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 मार्च को आयोजित होने वाले समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और इसमें क्षेत्र से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों की…

Read More

मेष राशि आज आपके भीतर जबरदस्त आत्मविश्वास और सामाजिक ऊर्जा देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी और वरिष्ठ-कनिष्ठ दोनों ही आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। हालांकि सफलता के बीच अहंकार को हावी न होने दें, वरना रिश्तों में दूरी आ सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिरता बनी रहेगी और पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। मित्रों के साथ नेटवर्किंग बढ़ाने का अच्छा समय है। मानसिक उतावलापन कम करने के लिए शाम को शांत वातावरण में समय बिताएं। उपाय: केसर का तिलक लगाएं, सफेद गाय को मीठी रोटी खिलाएं। वृषभ राशि आज आपका व्यक्तित्व आकर्षक…

Read More