Author: ARB Times Desk

♈ मेष (Aries)आज चंद्रमा मिथुन राशि में आपके तीसरे भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे संवाद कौशल, साहस और छोटी यात्राओं के योग बन रहे हैं। आप अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त करेंगे और लोगों पर अच्छा प्रभाव डालेंगे। दोपहर बाद चंद्रमा कर्क राशि में चौथे भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे घर-परिवार, सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति पर ध्यान बढ़ेगा। सूर्य आपकी राशि में होकर आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत कर रहे हैं, जिससे आप अपने कार्यों में आगे बढ़ेंगे। हालांकि, बारहवें भाव के ग्रह अनावश्यक चिंता या मानसिक तनाव दे सकते हैं, इसलिए खुद को सकारात्मक…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर रामपुर के सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह, जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई, जिसमें पृथ्वी संरक्षण और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही अपशिष्ट सामग्री के पुनः उपयोग विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने प्लास्टिक बोतलों, पुराने डिब्बों, कागज और अन्य अनुपयोगी वस्तुओं से आकर्षक व उपयोगी वस्तुएं तैयार कर अपनी रचनात्मकता…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहरबुशहर बीएड संस्थान कलना में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर अंतर सदनीय प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि इस वर्ष की वैश्विक थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” है, जो नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ने और समुदायों को सतत भविष्य के लिए सशक्त बनाने पर जोर देती है। उन्होंने 2030 तक वैश्विक स्वच्छ बिजली उत्पादन को तीन गुना करने के लक्ष्य पर भी प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में “हमारी पृथ्वी हमारा घर—जिम्मेदारी किसकी”,…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर राजकीय महाविद्यालय रामपुर बुशहर के भूगोल विभाग द्वारा ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के उपलक्ष्य में एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराधा नेगी कनैन ने की। इसमें एम.ए. भूगोल के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में तनीषा और नैन्सी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कविता पाठ में महेश ने पृथ्वी की महत्ता और मानवीय हस्तक्षेप के प्रभावों को…

Read More

एआरबी टाइम्स ब्यूरो | रामपुर बुशहर पृथ्वी दिवस के अवसर पर स्प्रिगडेल स्कूल, खनेरी रामपुर में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा अनेक रचनात्मक और शिक्षाप्रद गतिविधियों का आयोजन किया गया। कक्षा पाँचवीं, स्काउट एंड गाइड और एनसीसी के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान “पेड़ लगाओ, पृथ्वी बचाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया। कक्षा पहली से चौथी तक के नन्हे बच्चों ने स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी गतिविधियों के जरिए साफ-सफाई के महत्व को समझाया। वहीं कक्षा छठी के विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर में सफाई अभियान चलाया। कक्षा…

Read More