एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनावों को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए निर्विरोध चुनी जाने वाली पंचायतों के लिए अनुदान राशि में भारी बढ़ोतरी की है। नई अधिसूचना के तहत ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद स्तर तक अनुदान को डेढ़ से सात गुना तक बढ़ाया गया है। सरकार ने 20 अप्रैल 2026 की पुरानी अधिसूचना को निरस्त करते हुए संशोधित दिशा-निर्देश लागू कर दिए हैं। यह योजना आगामी पंचायती राज चुनावों में लागू होगी। ग्राम पंचायत को मिलेगा 25 लाख तक अनुदान नई व्यवस्था के अनुसार यदि ग्राम पंचायत में प्रधान, उपप्रधान और सभी सदस्य…
Author: ARB Times Desk
🐏 मेष राशि (Aries) आज आपका दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। आप अपने कामों को तेजी से पूरा करने में सफल होंगे और लंबे समय से लंबित कार्यों में भी प्रगति देखने को मिलेगी। आर्थिक मामलों में कमीशन, लाभांश या किसी पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा या किसी रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र में शुरुआत में थोड़ी धीमी गति रह सकती है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन दिन के अंत तक स्थिति आपके…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | मंडी हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा करसोग-शिमला मार्ग पर अलसिंडी से करीब चार किलोमीटर दूर कलगार क्षेत्र में हुआ, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शिमला से अपने घर माहुनाग लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उनकी कार (HP 63B 0451) अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना पुलिस को करीब एक बजे मिली, जिसके बाद टीम ने स्थानीय…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला हिमाचल प्रदेश में बागवानों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार अब सेब की फसल को बेमौसम बर्फबारी से होने वाले नुकसान को भी फसल बीमा योजना के दायरे में शामिल करने की तैयारी कर रही है। यह कदम बदलते मौसम और जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उठाया जा रहा है। अब तक फसल बीमा योजनाओं में केवल ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान को ही कवर किया जाता था, लेकिन हाल के वर्षों में मौसम के बदलते पैटर्न ने बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। विशेष रूप से…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो | शिमला जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ढली और ठियोग क्षेत्र में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 13.28 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 🔹 ढली में होटल से 2 आरोपी गिरफ्तार पहला मामला ढली थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर एक निजी होटल में दबिश दी गई। होटल प्रबंधन की मौजूदगी में तलाशी के दौरान एक कमरे से दो…