एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला सोलन की नालागढ़ तहसील के दभोटा में 4 हजार वर्ग मीटर की भूमि पर बनने वाले उत्तर भारत के पहले एक मेगावाट क्षमता के ग्रीन हाईड्रोजन संयंत्र की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि 9.04 करोड़ रुपये की इस परियोजना को हिमाचल प्रदेश पावर कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा ऑयल इंडिया लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को एक वर्ष की समयावधि के भीतर इस परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दभोटा हरित ऊर्जा संयंत्र प्रदेश की नवीकरणीय…
Author: ARB Times Desk
10 फरवरी से सभी शहरी निकायों में आयोजित हाेगें समाधान शिविरएआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शहरी विकास विभाग के महत्त्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर’ पहल और ‘नागरिक सेवा पोर्टल’ का शुभारंभ किया। एक राज्य एक पोर्टल पहल के तहत नागरिक सेवा पोर्टल citizenseva.hp.gov.in प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में इन पहल को परिवर्तनकारी बताते हुए कहा कि एक राज्य-एक पोर्टल पहल के तहत नागरिक सेवा पोर्टल को आरंभ करने का उद्देश्य राज्य के सभी शहरी स्थानीय निकायों में एक एकीकृत एंड-टू-एंड ऑनलाइन समाधान प्रदान करना है। इसके माध्यम से पहले 9 आवश्यक सेवाएं…
एआरबी टाइम्स ब्यूरोभारतीय ट्रैड यूनियन के आह्वान पर रामपुर में किसान सभा और सीटू ने केंद्रीय बजट के विरोध में रामपुर में अलग अलग प्रदर्शन किए। बजट में परमाणु ऊर्जा एवं कृषि जैसे संवेदनशील क्षेत्र को भी कॉर्पोरेट हाथों में सौंपने की बात कही गई है और बीमा व बिजली क्षेत्र के निजीकरण में भी, 100 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की इजाजत देने का प्रस्ताव है।सीटू जिला सचिव अमित ने कहा कि प्रोत्साहन, छूट और राहत के कारण कॉर्पोरेट मुनाफे में 15 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बावजूद न तो निजी निवेश बढ़ा और न ही रोजगार सृजन…
आसरा सांस्कृतिक दल ने हासिल किया प्रथम स्थानएआरबी टाइम्स ब्यूरोशिमला। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम गेयटी सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक निदेशक दिव्यांशु सिंघल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर जिला हमीरपुर, लाहौल स्पीति, सोलन, कांगड़ा, सिरमौर और किन्नौर के दलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।राज्य स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विद्या नंद सरैक, डॉ. राम स्वरूप शांडिल, डॉ. सूरत ठाकुर, डॉ. हुकम शर्मा और बिहारी लाल शर्मा शामिल रहे।प्रतियोगिता में आसरा सांस्कृतिक दल ने प्रथम स्थान, सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी कुल्लू ने…
एआरबी टाइम्स ब्यूरो शिमला। मैहली में मंगलवार रात करीब 10 बजे 18 वर्षीय छात्रा ने कमरे की बालकनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह यहां बिन्द्रा होमस्टे में अपनी मां और बहन के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। छात्रा की बहन ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनकी मां एक दिन पहले दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। घर पर केवल दोनों बहनें ही थीं। दोनों अपने-अपने कमरों में पढ़ाई कर रही थीं। पुलिस के मुताबिक,…